छत्तीसगढ़ में दलहन-तिलहन उत्पादन को मिलेगा अभूतपूर्व प्रोत्साहन : चेतन साहू मानपुर

छत्तीसगढ़ में दलहन-तिलहन उत्पादन को मिलेगा अभूतपूर्व प्रोत्साहन : चेतन साहू
मानपुर।
मानपुर भाजपा नेता चेतन साहू ने केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में तुवर (अरहर), उड़द, मूंग, सोयाबीन एवं मूंगफली जैसी प्रमुख दलहन व तिलहन फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी को मंजूरी देने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस निर्णय को किसान हित में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
चेतन साहू ने कहा कि केंद्र सरकार के इस प्रगतिशील फैसले से छत्तीसगढ़ में दलहन और तिलहन उत्पादन को अभूतपूर्व प्रोत्साहन मिलेगा। राज्य में इन फसलों का उत्पादन मुख्यतः ग्रामीण अंचलों में होता है, जहां बड़ी संख्या में किसान परिवारों की आजीविका इन्हीं पर निर्भर है।

उन्होंने बताया कि एमएसपी पर खरीदी सुनिश्चित होने से किसानों को उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य मिलेगा, जिससे उन्हें बाजार में औने-पौने दामों पर फसल बेचने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और उनकी आय में स्थायित्व आएगा।
चेतन साहू ने आगे कहा कि यह निर्णय न केवल किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हुए गांवों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। यह कदम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.