ग्रामीण अंचल की प्रतिभा हमारा गौरव — केशालडबरी, माहुद मचांदुर व हितकसा (तारमटोला) में बच्चों को मिला सम्मान : श्रीमती नम्रता सिंह
जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन ग्राम केशालडबरी, माहुद मचांदुर एवं हितकसा (तारमटोला) में उत्साह, अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह रहीं। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती नम्रता सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल के बच्चों में अपार प्रतिभा निहित है। खेलकूद से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनती है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और चरित्र विकास का सशक्त साधन हैं, इसलिए ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

ग्राम केशालडबरी में आयोजित समापन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति त्रिपुरे, ओबीसी सह प्रभारी प्रदेश कार्यालय श्री गुलाब गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष श्री संदीप साहू, जनपद सदस्य श्री शत्रुघन चुरेंद्र, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संगीता मिश्रा, श्री मनोज कोरटिया, श्रीमती राजिम बाई तारम, श्री गणेश यादव सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्राम माहुद मचांदुर में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत योग डांस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमती नम्रता सिंह ने कहा कि बच्चों का अनुशासन एवं आत्मविश्वास उनके गुरुओं के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम है। इस अवसर पर सरपंच श्री परमेश्वर खरे सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्राम हितकसा (तारमटोला) में भी प्रतियोगिता का समापन हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां बच्चों के अनुशासित सहभाग एवं उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सराहना की गई।
अंत में श्रीमती नम्रता सिंह ने आयोजन समिति, शिक्षकों, अभिभावकों एवं खेल प्रशिक्षकों को सफल आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी खेल आयोजनों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.