
– कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा
– अधिकारी-कर्मचारी कर्तव्य निष्ठा से करें दायित्वों का निर्वहन मोहला 26 जनवरी 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने गणतंत्र दिवस पर्व पर कलेक्टोरेट में ध्वज फहराया। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।






कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि देश की संवैधानिक नैतिक मूल्यों का निर्वहन करते हुए कार्य करें। साथ ही जनसामान्य के साथ जवाबदेही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अपने दायित्वों का निर्वाहन कर्तव्य निष्ठा से करते हुए आम जनता की समस्याओं का निदान कर उन्हें लाभान्वित करें। कलेक्टर ने कहा की आगामी समय से और बेहत्तर कार्य करते हुए जिले का नाम रोशन करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला श्री हेमेन्द्र भुआर्य सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.