Newsअंबागढ़ चौकीछत्तीसगढ़

अंबागढ़ चौकी में सुशासन तिहार शिविर, 221 आवेदन प्राप्त

अंबागढ़ चौकी में सुशासन तिहार शिविर, 221 आवेदन प्राप्त
अंबागढ़ चौकी, 7 मई 2026।
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के मंगल भवन में शहरी वार्डों के नागरिकों के लिए जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वार्ड क्रमांक 01, 02, 03, 04 एवं 15 के बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही आवेदन प्राप्त कर निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। कुल 221 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 177 मांग संबंधी एवं 44 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे। नागरिकों को शासन की विभिन्न

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, जल संसाधन, कृषि, उद्यानिकी, विद्युत, सहकारिता, स्वास्थ्य, परिवहन, वन, मत्स्य एवं खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर 17 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत सामग्री वितरण, स्वीकृति आदेश एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल मानिकपुरी, पार्षद श्री काशीराम निषाद, पार्षद श्री सुरेश नेताम, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, श्री गुलाब गोस्वामी, श्री आशीष द्विवेदी, श्री विनोद डहरिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!