छत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

अम्बागढ़चौकीमें में पुलिस का साईबर जन जागरूकता कार्यक्रम

सामाचार

दिनांक – 06/05/2026

💥 लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय, अंबागढ़ चौकी में पुलिस का “साइबर जन-जागरूकता कार्यक्रम” — 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।

💥 साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट एवं आधुनिक तकनीक के सुरक्षित उपयोग पर जागरूकता अभियान संपन्न।

💥 कॉलेज परिसर में साइबर अपराध से बचाव का संदेश — छात्र-छात्राओं में बढ़ी जागरूकता।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी श्री वॉय.पी. सिंह (भा.पु.से) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल(रा. पु. से)के कुशल नेतृत्व में संचालित “साइबर जन-जागरूकता पखवाड़ा अभियान” के अंतर्गत दिनांक 06/05/2026 को लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय, अंबागढ़ चौकी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित युवाओं को साइबर

अपराधों के विभिन्न प्रकारों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, फेसबुक मैसेंजर एवं अन्य वीडियो कॉलिंग माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के बारे में बताते हुए समझाया गया कि जालसाज अज्ञात नंबरों से कॉल कर लॉटरी, इनाम या अन्य प्रलोभन देकर ठगी करते हैं, अतः ऐसे झांसे में न आएं। विशेष रूप से “डिजिटल अरेस्ट” जैसे नए साइबर फ्रॉड के बारे में बताया गया, जिसमें ठग स्वयं को पुलिस/सीबीआई/ईडी अधिकारी बताकर वीडियो कॉल या फोन के माध्यम से व्यक्ति को डराते-धमकाते हैं और उसे “ऑनलाइन हिरासत” में होने का झूठा डर दिखाकर पैसे ट्रांसफर करवाते हैं। इस प्रकार के मामलों में किसी भी अनजान कॉल पर भरोसा न करने, घबराने के बजाय तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी गई। इसके साथ ही एटीएम फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक/एप डाउनलोड, ओटीपी साझा करने के खतरे एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें तथा संदिग्ध कॉल/मैसेज की तुरंत सूचना संबंधित प्राधिकरण को दें। कार्यक्रम में वर्तमान समय में उपयोग हो रही आधुनिक तकनीकों जैसे ChatGPT, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आदि का सही एवं सुरक्षित उपयोग कैसे करें, इस संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, फेक न्यूज से बचने एवं साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे आमजन, विशेषकर युवा वर्ग को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित रखा जा सके।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!