महिला आरक्षण विधयक पर गतिरोध नारी अधिकारों के साथ अन्याय – श्रीमति सविता शोरी

महिला आरक्षण विधेयक पर गतिरोध नारी अधिकारों के साथ अन्याय : श्रीमति सविता शोरी
मोहला 18 अप्रैल ( समाचार)।
जिला पंचायत सदस्य व सभापति श्रीमति सविता शोरी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक के पारित न हो पाने पर गहरी निराशा व्यक्त की है। उन्होंने इसे देश की नारी शक्ति के अधिकारों के साथ अन्याय करार दिया है.
श्रीमती शोरी ने कहा कि यह विधेयक केवल एक कानूनी प्रस्ताव नहीं था, बल्कि देश की महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल थी। दुर्भाग्यवश, कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों ने अपने राजनीतिक हितों के चलते इस महत्वपूर्ण कदम को आगे बढ़ने

से रोक दिया। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कई प्रभावी और ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। लेकिन जब संसद में महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने का अवसर आया, तब विपक्ष ने अपनी नीयत स्पष्ट कर दी। श्रीमती शोरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका नारी सम्मान केवल एक दिखावटी नारा है, जबकि वास्तविकता में उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को बाधित करने का कार्य किया है। यह रवैया देश की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों के साथ सीधा खिलवाड़ है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट