News
विधायक मंडावी ने कोसरिया मरार पटेल समाज के प्रतिनिधियों को दिलाया शपथ

विधायक मंडावी ने कोसरिया मरार पटेल समाज के प्रतिनिधियों को दिलाया शपथ
मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला:-
कोसरिया मरार पटेल समाज राज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के द्वारा जिला स्तरीय पटेल समाज के प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह मोहला विकासखंड के ग्राम मरारटोला में रखा गया। जिसमे विधायक इंद्रशाह मंडावी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


शपथ ग्रहण समारोह में जितेंद्र पटेल राज अध्यक्ष, शत्रुहन पटेल राज सचिव, शैलेंद्र पटेल अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ, चितराखन पटेल कोषाध्यक्ष, प्रवीन पटेल युवा अध्यक्ष, रितेश पटेल उपाध्यक्ष, कौशल पटेल कोषाध्यक्ष, ओमेशवरी पटेल अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, मीनू पटेल, उपाध्यक्ष, देवेंद्र पटेल मीडिया प्रभारी, भागवत पटेल संरक्षक सहित राम पटेल ग्राम पंच ने शपथ लेकर समाज हित में निष्ठा पूर्वक कार्य करने का निर्णय लिया।

