दल्लीराजहरा में रंगों का त्यौहार होली बड़े ही शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया l पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका

दल्लीराजहरा में रंगों का त्यौहार होली बड़े ही शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया l पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका
दल्लीराजहरा
दल्ली राजहरा में रंगों का त्यौहार बड़े ही शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया l पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका
दल्ली राजहरा में पुलिस प्रशासन की मुस्तादी के फलस्वरुप में रंगों का त्यौहार होली महापर्व बड़े ही शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया l इसके लिए पुलिस प्रशासन की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है l

नगर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर चित्रा वर्मा नगर पुलिस निरीक्षक सुनील तिर्की एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री रामकुमार सोनकर के संयुक्त प्रयास से राजहरा के निवासी बड़े ही शांतिपूर्ण और निर्भय होकर त्योहार मना पाए है l दल्ली राजहरा के इतिहास में यह पहली बार है जब कहीं भी अप्रिय घटना देखने सुनने को नहीं मिला ।


एक समय जब लोग तीन सवारी सवार होकर कई गाड़ियों में तेज रफ्तार से शोरगुल करते हुए भोपू बजाकर पूरी दल्ली राजहरा का चक्कर लगाते थे l इन लोगों के शरीर में कपड़े नाम मात्र के होते थे l इन सब पर लगाम पुलिस प्रशासन ने लगाया यह बड़ी खुशी और तारीफ की बात थी l इस के लिए गत दिनों थाना परिसर में दल्ली राजहरा के गनमान्य नागरिकों राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी वरिष्ठ समाजसेवी सौरभ लूनिया विभिन्न समाज के प्रतिनिधि वार्ड पार्षदों नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन और पत्रकारों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से होली महापर्व मनाने के संबंध में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुआ था l जिसे प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा लागू किया गया l जिनके संयुक्त प्रयास से यह सब संभव हो पाया है l पुलिस प्रशासन के द्वारा विभिन्न चौक चौराहा पर पॉइंट बनाकर जवान सुबह से रात तक मुस्तैद किया गया तथा पेट्रोलिंग की गाड़ी भी समय-समय पर पेट्रोलिंग करते रहे l

राजहरा थाना की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी की गई थी l वह भी उपद्रवियों को लगाम लगाने के काम आया l उनको डर था कि अगर थोड़ा भी हम लोग उपद्रवी करें तो कोई भी पुलिस प्रशासन को हेल्पलाइन नंबर से शिकायत कर सकता है l
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.