Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर
नयागांव में स्वच्छता लापरवाही पर सचिव निलंबित

नवागांव में स्वच्छता लापरवाही पर सचिव निलंबित
मोहला-मानपुर जिले की औंधी तहसील के नवागांव ग्राम पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर ने सचिव साधुराम मंडावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्रकाशित खबर में बताया गया था कि Swachh Bharat Mission के तहत मिली कचरा ट्राईसायकल महीनों से डबरी में पड़ी जंग खा रही थी और गांव में कचरे के ढेर लगे थे। जांच में स्वच्छता कार्यों में गंभीर लापरवाही की पुष्टि हुई।
कार्रवाई के तहत सचिव का मुख्यालय जनपद पंचायत मानपुर निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता जैसे प्राथमिक कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट