30/03/2026 को मानपुर के सप्ताहिक व दैनिक बाजार की नीलामी..

कार्यालय ग्राम पंचायत मानपुर, जनपद पंचायत मानपुर
जिला – मोहला मानपुर अं0चौकी (छ0ग0)
// ईश्तहार //
प०क्र० 26/ बाजार नीलामी / 2026 दिनांक 24/03/2026
साप्ताहिक बाजार, दैनिक बाजार नीलामी वर्ष 2026-27
एतद् द्वारा ग्राम पंचायत मानपुर के समस्त ग्रामवासियों एवं समस्त बाजार नीलामी बोलीदारों को सूचित किया जाता है कि ग्राम पंचायत मानपुर, जनपद पंचायत मानपुर, तहसील-मानपुर की साप्ताहिक बाजार एवं दैनिक बाजार की नीलामी की जावेगी।
अतः समस्त ग्राम वासियों व बाजार नीलामी बोलीदारों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाजार नीलामी प्रक्रिया को सफल बनायें एवं निर्धारित स्थान व समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें।
बाजार नीलामी स्थल :- कार्यालय ग्राम पंचायत भवन मानपुर
नीलामी तिथि/दिन :- 30/03/2026 दिन सोमवार
समय :- 10.30 AM से प्रारंभ
नीलामी की शर्तें :-
ग्राम पंचायत मानपुर के स्थानीय निवासी ठेकेदार को प्राथमिकता दी जावेगी।
नीलामी अवधि 01 वर्ष के लिये होगा, 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक।
बाजार नीलामी में बोली बोलने वाला पंचायत का बकायादार नहीं होना चाहिये।
नीलामी बोली बोलने के लिये अमानत राशि साप्ताहिक बाजार हेतु 50,000/- एवं दैनिक बाजार हेतु 30,000/- निर्धारित है।
नीलामी के पश्चात् अंतिम बोली की 50 प्रतिशत रकम एक सप्ताह के भीतर जमा करना अनिवार्य होगा। शेष बकाया राशि निर्धारित अवधि (03 माह जुलाई 2026 के प्रथम सप्ताह) के भीतर जमा करना होगा। निर्धारित अवधि तक जमा नहीं करने की स्थिति में नीलामी निरस्त कर पुनः नीलामी की जावेगी। जिसकी जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी।
नीलामी होने के पश्चात् ठेकेदार को 50/- के स्टाम्प पेपर पर इकरार नामा ग्राम पंचायत मानपुर से अनुबंध करना होगा।


ठेकेदार द्वारा बाजार फीस संग्रहण बुक स्वयं क्रय करना होगा तथा बुक पर पंचायत का सील लगाना अनिवार्य होगा। व टिकट रेट अंकित करना होगा।
बोलीदार किसी भी प्रकार के नशा-पान से संलिप्त नहीं होना चाहिये पुरे होश-हवाश से बोली होगी।
नीलामी के पश्चात् ठेकेदार अपने बाजार पर पंचायत द्वारा जारी निर्धारित शुल्क चस्पा करेंगे।
ठेकेदार यदि निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली करता है तो नीलामी निरस्त करने का अधिकार पंचायत के पास सुरक्षित रहेगा।
ठेकेदार बाजार की सफाई स्वयं करवायेंगे। यदि ठेकेदार सफाई नहीं करवाते है तो अर्थदण्ड के रूप में एक हजार रु0 की राशि ग्राम पंचायत को देय करना होगा।
अमानत राशि कार्यालय समय पर 10.30 am से 11.30 p.m. तक जमा करना होगा।
नीलामी बोली 12.00 pm बजे से प्रारंभ होगा। निर्धारित समय पश्चात् अमानत राशि स्वीकार नहीं किया जावेगा।
टीप :- ग्राम पंचायत मानपुर के बाजार नीलामी प्रक्रिया पर केवल ठेकेदार (बोलीदार) को ही नीलामी स्थल पर बैठने की अनुमति दी जावेगी।
हस्ताक्षर (सील सहित)
सचिव / सरपंच
ग्राम पंचायत मानपुर
दिनांक 24/03/2026
प०क्र०……. / बाजार नीलामी / 2026
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट