संगठन सृजन : कांग्रेस पार्टी ने ब्लाकों में किया बैठक: पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत करने बनी रणनीति

संगठन सृजन: कांग्रेस पार्टी ने ब्लॉकों में किया बैठक: पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत करने बनी रणनीति
प्रदेश बचाने के लिए तीन चुनौतियां: भाजपा, आरएसएस एवं अडानी, तीनों से मिलकर लड़ेंगे: भुनेश्वर बघेल
मोहला मानपुर
कांग्रेस पार्टी के द्वारा संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिले के तीनों ब्लॉक में प्रभारी भुनेश्वर बघेल पूर्व विधायक डोंगरगढ़ के नेतृत्व में बैठक आहूत किया गया था। जिसमें समस्त नवीन पदाधिकारियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया एवं उन्हें जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में प्रभारी महामंत्री दिनेश शाह मंडावी, कन्हैया राजपूत, उपेंद्र मिश्रा सहित जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, महामंत्री अब्दुल खलीक, महिला जिलाध्यक्ष सईदा खान, पुष्पा मंडावी, राजू पोटावी, रवींद्र सलामे, विधायक प्रतिनिधि ऋषभ ठाकुर सहित कांग्रेस समर्पित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल रहें। उक्त कार्यक्रम में प्रभारी भुनेश्वर बघेल ने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एक एक पदाधिकारी के बराबर है। मानपुर विधानसभा कांग्रेस का गढ़ है, गढ़ इसलिए है क्यों कि हमने यहां विकास का कार्य किया है, वनांचल क्षेत्र के अंतिम गांव एवं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य यहां के विधायक इंद्रशाह मंडावी एवं संगठन के एक एक ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने किया है। किन्तु वर्तमान परिस्थिति में भाजपा अपना छल बल लगाने का कार्य इस क्षेत्र में कर रही है, जिनका हमे पुरजोर विरोध करना है एवं मजबूती से जनता के बीच जाकर विचारधारा को बताना है। वर्तमान परिदृश्य में हमें तीन लोगों से लड़ना है जिसमें भाजपा, आरएसएस एवं अदाणी तीनों शामिल है ये सब मिलकर देश एवं प्रदेश को केवल उद्योगपतियों के हाथ सौंपकर अपना सत्ता चलाना चाहते है जबकि यह देश गांधी जी के विचारधारा से चलता है जहां गांव के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाएं पहुंचे तभी लोकतंत्र का सार्थकता है।
पंचायत स्तर पर बनाए जाएंगे प्रभारी
गांवों के जागरूक युवा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पंचायत स्तर पर प्रभारी बनाया जाएगा। जिससे स्थानीय स्तर पर नेतृत्वकर्ता बनाए जाने से संगठन ज्यादा सक्रिय रहेगा। एक एक पंचायत में बूथ के अलावा 10 लोगों का चयन कर उन्हें पार्टी की गतिविधियों को सुचारू संचालन करने का जिम्मेदारी दिया जाएगा। इसी प्रकार महीने में होने वाली तीन बैठकों के अलावा अब माह के 28 तारीख को पंचायत स्तर पर भी बैठक नियोजित किया जाएगा। कांग्रेस संगठन की तरफ से माह के 7 तारीख को जोन, 14 को ब्लॉक एवं 21 तारीख को जिला स्तरीय बैठक लिया जाकर सांगठनिक कार्यों पर चर्चा किया जाता है।
मानपुर ब्लॉक कार्यकारिणी में ये है शामिल
कोषाध्यक्ष चाणक्य मेरिया, उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा, अभिमन्यु मंडावी, श्रवण बढ़ाई, सुरेखा सोरी, फूलसिंह मरकाम, अजीज खान, महामंत्री बाला राम मंडावी, भुनेश्वर ठंडिया, ललित ठाकुर, करण बोगा, धर्मेंद्र साहू, बालकृष्ण मेश्राम, आबिद अली, सुरेश गंधर्व सहित सचिव एवं कार्यकारिणी स्तर के सदस्यों को नामित किया गया हैं। इसी प्रकार मानपुर ब्लॉक में मंडल संयोजक के रूप में घसिया राम नाग औंधी, बलराम मंडावी भरीटोला, सईदा खान खड़गांव, परमेश्वर कोठारी मानपुर, रामप्रसाद भूआर्य सीतागांव को बनाया गया है।
अंबागढ़ चौकी एवं मोहला में भी संगठन सृजन के तहत कार्यक्रम आयोजित
इसी प्रकार प्रभारी भुनेश्वर बघेल के नेतृत्व में चौकी में जिला महामंत्री रफीक खान, लता साव, पूर्व उपाध्यक्ष रितेश मेश्राम तथा मोहला में कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस नारायण खंडेलवाल, महामंत्री राजकुमार ध्रुव, उपाध्यक्ष महेश कुंजाम के नेतृत्व में संगठन सृजन के तहत मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।



ना धान खरीद पाए, मनरेगा बंद किए, आवास राशि में कटौती भाजपा का यही असली चेहरा
संगठन सृजन कार्यक्रम में उपस्थित विधायक इंद्रशाह मंडावी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई संप्रेषित किया एवं कांग्रेस के द्वारा जिले में कराए गए विकास कार्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सीमा के अंतिम छोर में बसे मोहला मानपुर का विकास भाजपा शासन के नियत में ही नहीं था। डॉक्टर रमन सिंह के 15 साल के स्थिर सरकार में भी हमारा क्षेत्र जिला नहीं बना था जो सबसे महत्वपूर्ण मांग था। किन्तु भाजपा शासन ने हमारे क्षेत्र से मिलने वाले खनिज, वनोपज का शोषण किया और बड़े शहरों में खर्च किया। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता की मंशानुरूप हमने जिला बनाया। प्रशासनिक विकेंद्रीकरण को दृष्टिगत रखते हुए तीन तहसीलों को अस्तित्व में लाया। विद्युत सबस्टेशन बनवाए, अंतिम गांव, पारा, टोला, मजरा में विद्युत लाइन का विस्तार कराया। धान खरीदी केंद्र खुलवाए, भाजपा ने 15 साल में जितने खरीदी केंद्र नहीं खुलवाए थे उतना हमने 5 साल में करके दिखाया है। किसानों का सबसे ज्यादा समर्थन मुख्य में लेने का कार्य कांग्रेस ने किया। पुल-पुलिया, सड़क बनवाने का कार्य हमने किया है। बैगा, गुनिया, सिरहा, किसान, युवा, महिला बहनों के आजीविका एवं आर्थिक शक्तिकरण के कांग्रेस ने कार्य किया है। ये सब जनता बेहतर समझती है। भाजपा के अभी लगभग 2 साल के कार्यकाल में महंगाई, धान खरीदी में लापरवाही, आवास का पैसा कम करना, मनरेगा को बंद करना और महीनों तक रोजगार एवं रोजगार के राशि को जारी नहीं करने की मंशा जनता भी से जान चुकी है उसे हम सबको मजबूती के साथ अंतिम लोगो तक लेकर जाना है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट