शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें – कलेक्टर तुलिका प्रजापतिमोहला, 01 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने मानपुर एवं खड़गांव क्षेत्र के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तहसील कार्यालय खड़गांव में लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें – कलेक्टर तुलिका प्रजापति
मोहला, 01 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने मानपुर एवं खड़गांव क्षेत्र के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तहसील कार्यालय खड़गांव में लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गांव में निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट के अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए तथा साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर दिया गया।
कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आरसेटी मानपुर और छात्रावासों का निरीक्षण कर सुविधाओं, स्वच्छता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय को समय-सीमा में पूर्ण करने कहा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।









मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट