मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला का दसवीं 92.51 व बारहवीं 90.69 बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला का दसवीं 92.51 व बारहवीं 90.69 बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा
मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला:-
*संसदीय सचिव ने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बच्चों को बधाई दिया तथा शिक्षा विभाग का किया सराहना*
☑️
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा गत दिनों हाई स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। परीक्षा परिणाम में नवीन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी का परिणाम बेहतर रहा। मानपुर विकासखंड का दसवीं का परिणाम 92.08 तथा बारहवीं का परिणाम 85.78 रहा। मोहला विकासखंड का परिणाम दसवीं 93.77 तथा बारहवीं 93.89 रहा इसी प्रकार अंबागढ़ चौकी विकासखंड में दसवीं 91.69 तथा बारहवीं 92.42 प्रतिशत रहा। राज्य के परीक्षा परिणाम के विरुद्ध मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला का परीक्षा परिणाम हाई स्कूल 92.51 तथा हायर सेकंडरी का परिणाम 90.69 रहा। छत्तीसगढ़ राज्य का परीक्षा परिणाम दसवीं 75.05 व बारहवीं 79.96 प्रतिशत रहा।

☑️
विधायक इंद्रशाह मंडावी ने इस अवसर पर सफल बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया साथ ही असफल हुए बच्चों को हिम्मत ना हारकर पुनः कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने नवीन जिला के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी केके बंजारा एवं स्टाफ को मिठाई खिलाकर बधाई दिया साथ ही अच्छे प्रदर्शन के लिए शिक्षा विभाग एमएमसी का सराहना किया। उन्होंने विशेषकर बच्चों को बधाई दिया की नवीन जिला में गौरवपूर्ण उपलब्धि से जिले का नाम रोशन किया है इस उपलब्धि को हमे लगातार बनाए रखना है।
☑️
जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य, समाज सेवी व शिक्षा के क्षेत्र में विशेष पहल करने वाले संजय जैन ने नवीन जिले की महती उपलब्धि के लिए बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया साथ ही शिक्षा विभाग को भी बधाई दिया।