मोहला के दशहरा मैदान में जिला कोसरिया यादव समाज का भव्य वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

दिनांक 29 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय मोहला में कोसरीया यादव महासभा, जिला मुख्यालय अंबागढ़ चौकी के तत्वाधान में जिला मोहला-मानपुर-चौकी, राजनांदगांव एवं गडचिरौली (महाराष्ट्र) के यादव समाज द्वारा भव्य वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण जी की प्रतिमा के साथ भव्य कलश यात्रा एवं पारंपरिक राउत नाचा के साथ किया गया। यह शोभायात्रा नगर के पुराना शिव मंदिर से प्रारंभ होकर फौहारा चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान तक पहुंची।
तत्पश्चात मंच पर भगवान श्री कृष्ण जी की प्रतिमा की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं सामूहिक आरती की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य श्री संजय जैन, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री सुरजीत ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष श्री नारायण खंडेलवाल एवं जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष श्री दिनेश साहू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री उदय प्रकाश सचान (अध्यक्ष, जिला कोसरीया यादव समाज) ने की। इस अवसर पर श्री संतराम गुरभेलिया (सचिव), श्री खोरबाहरा राम सर्पा (संरक्षक), श्री तोपचंद डोंगरी (कोषाध्यक्ष) सहित जिला महासभा के सभी सदस्य एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उद्घाटन सत्र के पश्चात वर्ष 2024-25 में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मध्य में सामाजिक नियमों एवं संगठनात्मक विषयों पर सचिव श्री संतराम गुरभेलिया द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।
















इसके साथ ही समाज के विभिन्न प्रमुखों ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता, अखंडता एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं महापौर राजनांदगांव श्री मधुसूदन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। समापन सत्र में श्री उदय प्रकाश सचान (अध्यक्ष), श्री खोरबाहरा यादव (संरक्षक), श्री दिलीप वर्मा (जिला अध्यक्ष, भाजपा), श्री नरसिंह भंडारी (जिला महामंत्री, भाजपा), श्रीमती नम्रता सिंह (अध्यक्ष, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला कोसरीया यादव महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, जिनमें कंचराम यादव, रूपेश आमाडार, पवन यादव, शोभाराम यादव सहित समस्त कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट