News

मानपुर विकासखंड में “अंगना म शिक्षा” कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव।

मानपुर विकासखंड में “अंगना म शिक्षा” कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव।

मोहला:-

मानपुर विकासखंड में “अंगना म शिक्षा” कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव

मोहला संवाददाता : योगेंद्र सिंगने

बड़मा में किया स्कूल आहता निर्माण का भूमिपूजन

माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया सराहना

विधायक के प्रथम बड़मा आगमन पर ग्रामीणों ने किया मनमोहक नृत्य
☑️
मानपुर विकासखंड के धुर वनांचल क्षेत्र ग्राम बड़मा ग्राम पंचायत हलोरा में प्राथमिक शाला हलोरा के द्वारा अंगना म शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंगना म शिक्षा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने शिरकत किया


☑️
‘अंगना म शिक्षा’ एक सरकारी योजना है जो ग्रामीण क्षेत्रों में माताएं और बच्चों के शिक्षा संबंधी मुद्दों को संभालने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां बच्चों को शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।


☑️
प्राथमिक शाला बड़मा के शिक्षक रामाधीन भूआर्य ने बताया की यह कार्यक्रम बच्चों को घर में ही विद्यालयीन परिवेश देने के लिए महत्वपूर्ण हैं जिसमें प्राथमिक स्तर में पढ़ने वाले बच्चों को घरेलू वातावरण में पढ़ाई का महत्व बताया जा रहा हैं। बच्चों के माता घर में ही रंगो का वर्गीकरण जैसे जानकारी सब्जी काटते हुए रसोई में ही दे देते है। शिक्षा म अंगना कार्यक्रम आने से प्राथमिक स्तर के बच्चें बिना भय के विद्यालयीन परिवेश से जुड़ते है। जिससे उन्हें स्कूल जाने के साथ-साथ पूर्व ज्ञान की भांति पढ़ाई आसान होती है।
☑️
विधायक ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने का संदेश दिया तथा पालकगणों से भी बच्चों के शिक्षा में सहयोग करने का आह्वान किया। विधायक ने माता उन्मुखीकरण हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग का सराहना किया। उन्होंने शिक्षा म अंगना कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले माताओं को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।


☑️
जनपद अध्यक्ष मानपुर दिनेश शाह ने कहा की अशिक्षा को शिक्षा दो और अज्ञान से ज्ञान इस सुवाक्य को पूरा करने में माताएं ही श्रेष्ठ है जो घर में ही खेल-खेल में शिक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करती हैं तथा शिक्षा के प्रति शुरू से ही कार्य करती हैं।
☑️
जनपद सदस्य छाया उईके ने अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत माताओं को बच्चों के शिक्षा हेतु जागरूक रहने कहा जिससे बच्चें घर में ही शिक्षा के प्रति जुड़ाव रख सकें।


☑️
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी, जनपद सदस्य छाया उईके, विधायक प्रतिनिधी रामकेवल विश्वकर्मा, सरपंच मानसाय तुलावी, उपसरपंच लकेश उसेंडी, पूर्व जनपद सदस्य फूलसिंह मरकाम, ग्राम पटेल रैनू राम तुलावी, उदय तारम, मुल्को बेक, अजीज खान सहित संस्था प्रमुख रामाधीन भूआर्य, संकुल समन्वयक लेखराम भूआर्य शिक्षक संतोष नरवासे, नरोत्तम आलेंद्र एवम ग्रामवासी तथा स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
☑️
संसदीय सचिव ने ग्राम बड़मा में स्कूल भवन के आहता निर्माण हेतु पंद्रहवें वित्त निधि जनपद पंचायत से 3 लाख का भूमिपूजन किया।
☑️
विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर बड़मा में सामूदायिक भवन निर्माण का घोषणा किया।

Back to top button
error: Content is protected !!