मक्का फसल के समर्थन मूल्य में खरीदी करने की मांग को लेकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन।

मक्का फसल के समर्थन मूल्य में खरीदी करने की मांग को लेकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन।
मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला:-
किसानों के साथ हो रहे अन्याय के लिये राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा करेंगे उग्र आन्दोलन-नरसिंह भंडारी_
मोहला– जिला भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने किसानो के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ मक्का फसल के समर्थन मूल्य में खरीदी करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सभापति नरसिंह भंडारी ने बताया कि हमारे मोहला मानपुर चौकी जिला में किसानो के द्वारा रबी और खरीब की फसल में किसानो के द्वारा 2000 हेक्टेयर में मक्का की बोनी की जाती है। जिसके लिये सरकार द्वारा समर्थन मूल्य का दर 1962 रूपए निर्धारित किया गया है । लेकिन बाजार में व्यापारियों द्वारा 1600-1700 क्विंटल में खरीदी की जा रही है जिससे किसानो को 300-400 रूपए प्रति क्विंटल का नुकसान उठाना पढ़ रहा है ।

इस तरह से किसानों के साथ हो रहे अन्याय और आर्थिक शोषण के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियों ने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहला गैदलाल धोसरे, किसान मोर्चा मानपुर उत्तम घावड़े,मनोज नेताम,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लखन कलामे,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवप्रसाद नेताम,जिला महामंत्री नम्रता सिंह,किसान मोर्चा महामंत्री द्वय शेखर मानिकपूरी,कनक राम राणा,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मोनूवर्मा, गोपाल उसारे,राजु डोंगरे,प्रकाश मिश्रा,सुंदर डोंगरे,सौरभ यादव,डेविड नन्दा,अनुराग कन्नौजे,देवेन्द्र शाह अतरामे, कोमल राजपूत,अश्वनी मन्डावी, रमेश हिड़ामे उपस्थित थे ।