मंतू राम पवार एवं महासचिव श्याम सिंह तारम स्वीकार्य नही 36गढ़ केन्द्रीय महासभा


विषय समाचार और असंवैधानिक चुनाव का खंडन
*असंवैधानिक रूप से चुने हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मंतूराम पवार एवं महासचिव श्याम सिंह तारम , समस्त कार्यकारणी स्वीकार्य नहीं है। 36गढ़ केंद्रीय महासभा
*गोरेगांव चुनाव में अपना सहमति उपस्थित रहने वाले कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई किया जाएगा
महाराष्ट्र गोरेगांव में अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज की राष्ट्रीय महासभा चुनाव को 36गढ़ केंद्रीय महासभा समर्थन एवं स्वीकार्य नहीं करता है
दिनांक 30 4 2025 को प्रकाशित अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के राष्ट्रीय महासभा के गठन के संबंध में जो 274.2025 रविवार को महाराष्ट्र गोरेगांव में संपन्न चुनाव जिसे समाचार पत्रों से जानकारी अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज 36गढ़ केंद्रीय महासभा चुने हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पदाधिकारी एवं हुए गठन से निम्न लिखित कारणों से पूर्णतः असहमत है ।
36गढ़ केंद्रीय महासभा दिनांक 21.4.2025 को पत्र के माध्यम से कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष जिसे चुनाव संपन्न कराने के लिए चुना गया था उसे अवगत करा दिया गया था कि जब तक कुछ महत्वपूर्ण बातों पर सहमति एवं लिखित नियमावली नहीं बनेगा तब तक राष्ट्रीय महासभा के गठन पर विचार नही करे।
26 दिसंबर 1998 में सभी पांच महासभा का एकीकरण संबंधित बैठक में कुछ महत्वपूर्ण बातें की गई थी और कुछ बातें उस समय सहमति नहीं बन पाई थी लेकिन आज वर्तमान में उन सभी बातों पर सहमति बनाने के लिए राष्ट्रीय महासभा का पुनर्गठन किया जाना था लेकिन कुछ लोगों के द्वारा 36गढ़ केंद्रीय महासभा को गुमराह कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव एवं गठन किया गया है इसका हम पूर्णता खंडन करते हैं खंडन करने के कारण निम्न है
पांचो महासभा में परस्पर रोटी बेटी का व्यवहार होना चाहिए ।
सभी महासभा में किसी भी प्रकार का भेदभाव अर्थात एक महासभा द्वारा दूसरे महासभा ऊंच नीच छुआछूत की भावना ना रखें
प्रत्येक महासभा अपनी जनसंख्या व परिवार संख्या स्पष्ट करें
ऐसे विभिन्न विचारों सहमति नहीं होने के कारण 36गढ़ केंद्रीय महासभा इस असंवैधानिक चुनाव का खंडन करता है और इस चुनाव को गैर संवैधानिक घोषित करता है ।
प्रकाशित समाचार में पांचो महासभा की उपस्थिति एवं राष्ट्रीय महासभा का गठन बताया गया है जबकि हमारे महासभा 36गढ़ केंद्रीय महासभा के अध्यक्ष महामंत्री वह कार्यकारिणी के जवाबदार सदस्य उपस्थित नहीं थे। हमारा महासभा उक्त तीन महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा के पश्चात ही राष्ट्रीय गठन का पक्षधर था परंतु हमारे विचारों को अनदेखी करते हुए गठन हुआ है उस पर पूर्णता विरोध प्रकट करते हैं विभिन्न समाचार पत्रों में दिनांक 30 4 2025 1 5 2025 में समाज विरोधी व्यक्तियों द्वारा दिए गए विचार से हमर 36गढ़ केंद्रीय महासभा पुरजोर तरीके से ऐसे अ संवैधानिक चुनाव का खंडन करता है जिन्होंने इस प्रेस विज्ञप्ति को जारी किया है वह उनकी समाज विरोधी मानसिकता है राष्ट्रीय गठन में शामिल होने वाले पूर्व में सामाजिक सदस्यता से निलंबित रहे है ऐसे ही बहुत से समाज विरोधी व्यक्ति सामाजिक एकता को खंडित करने में लगे हुए ही समाज के विचारधारा 36गढ़ केंद्रीय महासभा राष्ट्रीय गठन के सद्भावना एवं शांतिपूर्ण ढंग से अपना सहयोग देते आ रहा है अतः समाचार पत्रों मै प्रकाशित समाचार पूर्णता असत्य है ऐसे कुंठित मानसिकता से ग्रसित व्यक्ति के प्रति हमारा 36गढ़ केंद्रीय महासभा द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आज के प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला उपाध्यक्ष मदन बढ़ाई महामंत्री गिरवर सिंह ठाकुर सह सचिव नरसिंह भंडारी कोषाध्यक्ष भुजबल सिंह गौर निर्णायक समिति अध्यक्ष कमल सिंह कोसमा सदस्य ईश्वरलाल भुआर्य चतुर सिंह ताराम अलीराम बढ़ाई तातू राम भुआर्य मुख्य लेखक परीक्षा धनसराय रावटे कार्यालय प्रभारी धन सिंह रावटे अध्यक्ष दुर्ग रायपुर आईआर देहरी जिला अध्यक्ष उत्तर बस्तर कांकेर ज्ञानू राम भोयर जिला उपाध्यक्ष बालोद सज्जन सिंह चुरेंद्र एवं अन्य सामाजिक पदाधिकारी गण आज की इस प्रेस वार्ता में उपस्थित थे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.