भाजपा के वरिष्ठ नेता तुलसी राम तारम का निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता तुलसी राम तारम का निधन
मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला:-
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष मंडल मोहला के अध्यक्ष सम्मानीय तुलसीराम तारम जी का आज आकस्मिक 3:00 बजे उनके गृह ग्राम पुतरगोंदी में निधन हो गया उनके निधन से हमारे गौर समाज को और भारतीय जनता पार्टी को अपूरणीय छति हुई है।तारम जी एक निर्भीक साहसी और कर्मठ कार्यकर्ता थे उनकी भरपाई कर पाना असंभव है वे अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ कर के लिंगो वास हुए हैं हम बुढ़ा देव से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें अपनी शरण में ले और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की क्षमता प्रदान करें उनका अंतिम कार्यक्रम कल 11:00 ग्राम पुत्तर गोंदी में होना है जिसमें आप सब की उपस्थिति प्रार्थनीय है आप सब लोग उपस्थित होकर मृत आत्मा की शांति के लिए बूढ़ादेव से प्रार्थना कर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त कर उन्हें संबल प्रदान करने की कृपा करें ।
।उनका जन्म 11/01/1941 को ग्राम पुतरगोंदी कला में एक कृषक परिवार में हुआ था।वे सहकारी समिति रेंगाकठेरा के सदस्य भी रह चुके हैं। वे अपने राजनीतिक जीवन में शुचिता के लिए जाने जाते हैं।वे जीवन भर पार्टी के समर्पित सदस्य रहे।
*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*