News
भगवान परशु राम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा विधायक इंद्रशाह मंडावी परशु राम जयंती में हुए शामिल

भगवान परशु राम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा विधायक इंद्रशाह मंडावी परशु राम जयंती में हुए शामिल
मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला:-
जिला मुख्यालय मोहला में भगवान परशु राम जयंती के अवसर पर ब्राम्हण समाज एवं ग्रामवासियों के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी छत्तीसगढ़ शासन शामिल हुए।



कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित होकर भगवान परशुराम का पूजा अर्चना किये। मोहला के प्रमुख चौक चौराहों से भगवान परशु राम का जय जयकार करते हुए नगर भ्रमण शुरू किया गया जो मोहला में गोटाटोला रोड सिद्धेश्वर शिव मंदिर में समाप्त हुआ। रैली में बड़ी संख्या में सामाजिक गण सम्मिलित हुए।