News

बालोद जिला भाजपा 20 से 22 तक चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान चलायेगी– देवेन्द्र जायसवाल

बालोद जिला भाजपा 20 से 22 तक चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान चलायेगी– देवेन्द्र जायसवाल

डौंडीलोहारा संवाददाता: इस्लाम खान

बालोद-

-भाजपा भूपेश सरकार पर लगातार हमला वार हो रही है प्रधानमंत्री आवास पर राशि रोकने का आरोप को लेकर विधान सभा का घेराव किया गया पिछले दिनों 2000 करोड़ शराब घोटाले का उजागर पर हल्ला बोला वही अब भाजपा प्रदेश संगठन पूरे प्रदेश भर गौठान के नाम पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 13 सौ करोड़ खर्च दिखा कर घपला घोटाला किया गया है उसका पोल खोलने जा रहीं हैं इसके लिए कार्यक्रम भी बनाया गया है जिसके लिए प्रत्येक जिला में जिला संयोजक की नियुक्ति की गई है बालोद जिला के लिए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य व जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल को बनाया गया है उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार गौधन योजना को लेकर सम्पूर्ण देश के लिए माडल बनाने के नाम पर ढिंढोरा पीट रही है लेकिन उसकी जमीनी हकीकत कुछ और ब्यान कर रहीं हैं जिसका भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर गौठान निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करने जा रहे हैं गौठान में कोई गाय नहीं है वहाँ न चारा है न पानी है गौमाता के नाम पर राज्य सरकार अपनी पीठ थपथपा रहीं. इस गौठान योजना के सरकार के पास कोई बजट नहीं है पंचायत के मूलभूत सुविधा के 14 व 15 वां वित्त आयोग, खनिज न्यास, व रोजगार गारंटी के मद के राशि से गौठान का निर्माण किया गया है जो गुणवत्ता विहीन है ही साथ ही साथ इसमें गौमाता के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है जोकि दुर्भाग्य जनक है .इसके लिए छत्तीसगढ़ की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट के माध्यम से अवश्य सबक सीखायेगी तथा सत्ता से बाहर करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

Back to top button
error: Content is protected !!