News

बड़ी ख़बर दल्लीराजहरा ट्रेन दुर्घटना मालगाड़ी पटरी से उतकर 3 से 4 km आगे जमीन पर दौड़ी। बड़ी दुर्घटना होने से बची।

बड़ी ख़बर ट्रेन दुर्घटना मालगाड़ी पटरी से उतकर 3 से 4 km आगे जमीन पर दौड़ी। बड़ी दुर्घटना होने से बची।

दल्लीराजहरा :-

दल्ली माइंस से कच्चा माल लेकर जा रही मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर कर 3 से 4 km तक चलती रही । कोंडे पावर हाऊस पुल के आगे पटरी में लगे कंक्रीट सीमेंट चैंबर को तोड़ते हुए आगे रुक गई।कंक्रीट सीमेंट चैंबर के टूटने से पटरी पर लगे लोहा जो पटरी को पकड़ कर रखती है छीतर बितर हो गई।
मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरने पर माल से भरा हुआ डिब्बा आधी झुक गया है। घटना रात को 2 से 3 बजे की बताई जा रही है। जहा पर मालगाड़ी पटरी से उतरा वो जगह लोगो की आने जाने का मार्ग है।


रात में घटना होने के कारण सिर्फ मालगाड़ी और रेल्वे की संपत्ति की क्षति हुई है।
अगर दिन में दुर्घटना होती तो पटरी से लगें मार्ग में 16 घंटे लोगो की आवाजाही रहती है।
जिससे ट्रेन दुर्घटना होने से आम जनता की जान जोखिम में पड़ सकती थी।
अभी रात में दुर्घटना हुई है ।अगर आगे इस ट्रेन दुर्घटना से रेल्वे के उच्च अधिकारी व कर्मचारी सजग नही हुए।और अधिकारियो द्वारा कोई ठोस कदम नहीं लेकर कोई कार्यवाही नहीं किया जायेगा तो आगे भी यह घटना होती रहेगी और इस तरह से लापरवाही पूर्वक कार्य करने से आगे ट्रेन मालगाड़ी दुर्घटना से किसी भी आम जनता की जान जा सकती है। मालगाड़ी पलटने के पीछे पटरी को लापरवाही पूर्वक बिछाई गई थीं जिसके द्वारा यह बड़ी हादसा हुआ है। या फिर मालगाड़ी चलाने वाला लोको पायलट की आंख लग गई थी जिसके कारण यह बड़ी हादसा हुई है।



रेलवे अधिकारियों को इस ओर ध्यान आकर्षित करके दोषी रेल्वे पटरी बिछाने वाले ठेकेदार या फिर लोको पायलट के उपर कार्यवाही किया जाना चाहिए जिससे यह बड़ी दुर्घटना भविष्य में न हो।

Back to top button
error: Content is protected !!