प्रभु राम हमारे आदर्श, उनके जीवन का हमें अनुसरण करना चाहिए: इंद्रशाह मंडावी।

प्रभु राम हमारे आदर्श, उनके जीवन का हमें अनुसरण करना चाहिए: इंद्रशाह मंडावी।
मोहला संवाददाता:- योगेंद्र सिंगने
मोहला:-
☑️
अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम पीपरखार में विकासखंड स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृति विभाग मंत्रालय छग शासन द्वारा किया जा रहा है। जहां चौकी विकासखंड के विभिन्न 17 मंडलिया इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है। जिला स्तर पर प्रथम आने वाली मंडली को 50 हजार रुपए के सम्मान राशि से पुरुस्कृत किया जाएगा।


☑️
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मोहला-मानपुर इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार स्थानीय प्रतिभा को निखारने एवं संस्कृति के समृद्धि हेतु राज्यभर में अलग-अलग स्तर पर रामायण प्रतियोगिता का आयोजन करा रही है। प्रभू सिया राम हमारे आदर्श है उनके जीवन का हमें अनुसरण करना चाहिए। हमारी भूमि भगवान राम का ननिहाल है तथा 14 वर्ष के वनवास काल में भगवान ने अत्यधिक समय छग की वनों पर बिताया है इसलिए प्रभु सिया राम हमारे कण-कण में रचा बसा है। इसी का पुण्य प्रताप है की भूपेश जी की सरकार भगवान राम की गाथा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए तथा रामायण मंडली के सम्मान व उत्थान के लिए रामायण प्रतियोगिता का आयोजन करा रही है जिससे हमारी आस्था और संस्कृति मजबूत होगी।


☑️
इस अवसर पर नरोत्तम देहारी जनपद उपाध्यक्ष मोहला, कुमार कोरेटी, जानकी बाई मंडावी सरपंच, भंवर सिंह मांडवी ग्राम पटेल, अमित वाकड़े उपसरपंच, हेमलता ठाकुर सरपंच परसाटोला, संत कुमार नेताम, जगदीश निषाद तथा जनपद पंचायत चौकी से करारोपन मिलाप कस्तूरे, एके पाढरे, एसके सेन सहित रामायण मंडली के सदस्य व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।