
विधानसभाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से क्षेत्रीय राजनीति में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है।


नियुक्ति के अवसर पर श्री संतोष अग्रवाल ने विधानसभाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान डॉ. रमन सिंह ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अग्रवाल अपने अनुभव, संगठन क्षमता और जनसंपर्क के माध्यम से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देंगे तथा जनता और शासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे।
श्री संतोष अग्रवाल ने इस जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आमजन की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भी हर्ष का माहौल रहा। सभी ने श्री अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*