पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अं०चौकी के लाल चक्रधर साह कॉलेज सरकार के क्रांतिकारी अभियान “हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम” के तहत बेटियो को कानूनी अधिकार, गुड टच, छेडखानी, यौन शोषण, बेटियो की सुरक्षा हेतु परामर्श अधिकारो की जानकारियों से अवगत कराया गया।

मोहला संवाददाता :-योगेंद्र सिंगने
मोहला:-
आज दिनॉक 20.04.2023 को श्री वाय अक्षय कुमार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व श्री पुपलेश कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अं०चौकी के लाल चक्रधर साह कॉलेज थाना अं0चौकी, जिला मोहला – मानपुर-अं०चौकी में छ0ग0 सरकार के क्रांतिकारी अभियान “हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम” के तहत बेटियो को कानूनी अधिकार, गुड टच, छेडखानी, यौन शोषण, बेटियो की सुरक्षा हेतु परामर्श, प्रशिक्षण, पराक्रम सहित अधिकारो की जानकारियों से अवगत कराया गया।

सायबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राईम, यातायात नियमों की जानकारी तथा बचाव की जानकारी दी गई, साथ ही साथ उज्वल भविष्य, आत्मरक्षा, अभिव्यक्ति ऐप्स डाउनलोड़ कराकर अभिव्यक्ति ऐप्स की जानकारी एवं अन्य महिला संबंधी अधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में कॉलेज की शिक्षिका अंजलि कुंजाम, उमा महोबिया, रेवतीन पटियारे, कौशल्या पंडावी, हिना वर्मा, नीरेश कुर्रे एवं महिला प्रकोष्ठ, आईयूसीएडब्ल्यू, आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।