News

नवोदय विद्यालय मे चयन पर विद्यार्थियों का सम्मान, शाला परिवार ने दी बधाई

नवोदय विद्यालय में चयन पर विद्यार्थियों का सम्मान, शाला परिवार ने दी बधाई
मोहला। सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, मोहला के लिए यह गर्व और खुशी का विषय है कि विद्यालय के होनहार विद्यार्थी आयांश वर्मा एवं तोमीता आर्य का चयन प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।


विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने दोनों विद्यार्थियों को इस महत्वपूर्ण सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शाला परिवार ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने आशा व्यक्त की कि आयांश वर्मा और तोमीता आर्य भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर शाला परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की।

Back to top button
error: Content is protected !!