थाना कोहका क्षेत्रांतर्गत नक्सल अतिसंवेदनशील ग्राम मुरझर में पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर जन चौपाल लगाकर सरपंच व ग्राम पंचायत कंदारी के ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना हमर बेटी हमर मान अंतर्गत जानकारी दी गई।

मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला:-
➡️आज दिनांक 23/04/23 को थाना कोहका क्षेत्रांतर्गत नक्सल अति संवेदनशील ग्राम मुरझर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वाय अक्षय कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर श्री मयंक तिवारी के दिशा निर्देश पर जन चौपाल लगाकर सरपंच ग्राम पंचायत कंदारी श्रीमति शैलेंद्री बाई मांडवी एवम ग्राम पटेल मंगूराम मरकाम की उपस्थिति में ग्राम मुरझर के ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना हमर बेटी हमर मान अंतर्गत जानकारी दी गई।

तथा गुड टच बैड टच पॉक्सो एक्ट शरीर संबंधी अपराध अभिव्यक्ति मोबाइल ऐप, नारकोटिक्स ड्रग्स, शराब सेवन के बुरे प्रभाव के बारे में तथा साइबर संबंधी होने वाले अपराधों,एटीएम फ्रॉड के बारे में एवम यातायात नियमों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ शासन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में और भविष्य में निकलने वाली सरकारी नौकरी अन्य वेकेंसी के बारे में जानकारी दी गई ।