डोंडीलोहारा के संबलपुर गांव में बुधवार को कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें से 1 व्यक्ति मृत्य की व 2 घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा आक्रोश में आकर किया मुख्य मार्ग में चक्काजाम.. वही दर्जनों गाडियां फंसी हुई है।

डोंडीलोहारा के संबलपुर गांव में बुधवार को कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें से 1 व्यक्ति की मृत्यु व 2 घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा आक्रोश में आकर किया मुख्य मार्ग में चक्काजाम
डोंडीलोहारा ( संबलपुर हेडलाइन्स ) :-
डोंडी लोहारा के संबलपुर गांव में बुधवार को कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें से 1 व्यक्ति नकुल पटेल की मृत्यु हो गई। व अन्य घायलों में रामायण व उत्तम पटेल को प्राथमीक उपचार कर इलाज के लिऐ बाहर रेफर किया गया । जानकारी के मुताबिक़ रामायण और उत्तम पटेल की हालत गंभीर बताया जा रहा है। शादी का कार्यक्रम मृतक नकुल पटेल के घर था। विवाह उत्सव चल ही रहा था की यह बड़ी दुर्घटना हो गई जिससे मृतक नकुल पटेल के परिवार में विवाह की खुशी का माहौल मातम में बदल गया।.


सम्बलपुर में दुर्घटना के विरोध में ग्रामीणों ने किया राजनांदगांव मार्ग पर चक्काजाम. कर दिया व बड़ी संख्या में चक्का जाम करते हुए ड्राईवर के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए। ग्रामीण द्वारा नारे बाजी किया जा रहा है।


मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राठौर, एस डी एम लोहारा मनोज मरकाम, तहसीलदार दीपिका देहारी ग्रामीणों को मनाने में जुटे हुए है।
वही राजनांदगांव मुख्य मार्ग में दर्जनों गाडियां फंसी हुई है।
