टोहे को तरी मार्ग में पुलिया निर्माण का भूमिपूजन, क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर

टोहे–कोतरी मार्ग में पुलिया निर्माण का भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
मानपुर। टोहे से कोतरी मार्ग पर बहुप्रतीक्षित पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज विधिवत रूप से संपन्न हुआ। यह महत्वपूर्ण कार्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष राधिका अंधारे के प्रयासों से संभव हो सका है, जिससे क्षेत्र की जनता में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदन साहू, मंडल अध्यक्ष मानपुर प्रकाश मिश्रा सहित ग्राम पटेल, सरपंच और क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस पुलिया के निर्माण से टोहे और कोतरी के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा। विशेष रूप से बारिश के मौसम में जहां लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, अब इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। भूमिपूजन के बाद उपस्थित लोगों में खुशी का माहौल रहा और उन्होंने इस कार्य को क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट।