News

जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के निर्देशानुसार युवा मोर्चा प्रदेश सचिव राकेश नायक ने सुप्रीमो स्व अजीत जोगी जी को ग्राम मोहंदी में दी श्रद्धांजलि

जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के निर्देशानुसार युवा मोर्चा प्रदेश सचिव राकेश नायक ने सुप्रीमो स्व अजीत जोगी जी को ग्राम मोहंदी में दी श्रद्धांजलि

राजनांदगांव:-

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के संस्थापक आदरणीय स्व अजीत जोगी जी की पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के निर्देशानुसार अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश सचिव राकेश नायक राजनांदगांव के ग्राम मोहंदी में कार्यकर्ताओं के साथ जोगी जी की तस्वीर पर मल्याणपण कर श्रद्धांजलि दी है। राकेश नायक ने कायकर्ताओ को संबोधित कर स्व जोगी जी द्वारा किए गए जनहितैषी कार्यों का बखान किया वे गरीबों और पिछड़ों की आवाज बने ,जोगी जी खुदको सपनों का सौदागर कहा करते थे ,साथ ही उनका एक वाक्य अमीर धरती के गरीब लोग प्रचलित था, जोगी जी आई ए एस, आई पी एस, राज्य सभा सांसद , लोकसभा सांसद विधायक तथा छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री जैसे ऊंचे पदों पर आसीन रहते हुए देश व जनता की सेवा की ,जोगी जी सदैव हम लोगो के दिल में अमर रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश सचिव राकेश नायक के साथ ज़िला महासचिव चम्मन सिवारे, त्रिभुवन साहू, बीरेंद्र साहू, भोलू सिवारे, कोमल वैष्णव, गोदू सिवारे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Back to top button
error: Content is protected !!