
ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न।
छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न’।। जिला अहिरवार समाज ने मोहला मे मनाया संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्म जयंती समरस समाज व वंचितों को सम्मान दिलाने के लिए आजीवन समर्पित रहे महान समाज सुधारक, दार्शनिक, कवि व संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर ऩगर भ्रमण कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई पूजा अर्चना ध्वजारोहण करचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत व एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष नम्रता सिंह व अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच मोहला गजेंद्र पुर्रामे ने किया।
अतिथियों का समाज द्वारा सम्मान किया गया।
समाज के पदाधिकारियों व आगन्तुक अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
अतिथियों ने पूज्य संत रविदास दास जी की जन्म जयंती पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उत्तरप्रदेश के काशी सीर गोर्वधनपुर के चर्मकार के साधारण परिवार मे इनका जन्म रविवार को हुआ। कविता व भक्ति आंदोलन इनके रग रग मे समाया हुआ था। इन्होंने पद दोहा सदग्रंथो की रचना की। इनकी लिखे गये 41पद सिक्ख सामाज के गुरू ग्रंथ साहिब मे शामिल किया गया। जो अहिरवार सामाज के लिये बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। मीराबाई बाई इनकी शिष्या रही। संत कबीरदास इनके साथी रहे। इन्होने मानवता, सामाजिक समानता, भाईचारा, सब बराबर है, प्रेम भक्ति का संदेश दिया। अमर वाक्य मन चंगा तो कठौती मे गंगा, जाति न पूछो कोई, हरिभजन सो हरि का होई, आज भी प्रासंगिक है।
चर्मकार परिवार मे जन्म लेने कारण जुते सीलते हुये उन्होंने उस स्थान को मंदिर का स्वरूप देकर ईश्वर के भक्ति मे लीन होने के कारण महान संत रविदास कहलाये।








अहिरवार समाज की मांग पर जिला पंचायत अध्यक्ष व सरपंच ग्राम पंचायत मोहला ने समय रहते मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है।
पूज्य संत सिरोमणि रविदास जयंती पर विनायक स्कूल के डायरेक्टर संजु बघेल ने समाज के बच्चों को प्रवेश शुल्क मे आधी छुट देने का समाज के लोगों को प्रपत्र सौपा।
इस असवर पर अनिल गुप्ता, योगेन्द्र सिंगने, मिर्जा नूरबेग,जयन्त मेश्राम, अभिमन्यु भट्ट, सुनील सोनी, मानु राम मालेकर, अजब सिंह खरे, उत्तम झु लेकर, छगन मालेकर, भागवत मालेकर, ज्ञानी राम चौरे, रामाधिन चौरे, जोहन खरे, सूरत खरे, रामकुमार जगनेकर, धमैन्द्र कौरे, विशाल खरे, रूप धन मालेकर सहित बड़ी संख्या मे समाज के लोग उपस्थित रहे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट