News

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में 12वीं पास युवाओं के लिए 500 पदों पर छात्रावास अधीक्षक श्रेणी “द” की निकली सरकारी नौकरी, देखिए डिटेल :-

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में 12वीं पास युवाओं के लिए 500 पदों पर छात्रावास अधीक्षक श्रेणी “द” की निकली सरकारी नौकरी, देखिए डिटेल :-


CGPSC Hostel Superintendent Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा छात्रावास अधीक्षक श्रेणी “द” (आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग) के 500 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 20/05/2023 मध्यान्ह 12:00 बजे से दिनांक 08/06/2023 रात्रि 11:59 बजे तक तक ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्‍यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।


पदों के नाम – छात्रावास अधीक्षक

पदों की संख्या – कुल 500 पद

विभाग का नाम – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission)

महत्वपूर्ण तिथियाँ –

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 20-05-2023
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 08-06-2023

शैक्षिक योग्यता:–

(10+2) पद्धति से हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा कम्प्यूटर प्रशिक्षित को अधिमान्यता दी जायेगी।


अधिमान्यता का आशय- कम्प्यूटर ज्ञान / प्रशिक्षित अभ्यर्थी को अधिमान्यता दिये जाने का आशय यह है कि प्रश्नपत्र में पूछे गये कम्प्यूटर ज्ञान से संबंधित 50 अंकों के प्रश्न में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।



आयु सीमा:–

अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2023 को 21 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक न हो, परन्तु छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के हित को दृष्टिगत रखते हुए, राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 में दी गई 05 वर्ष की छूट होगी अर्थात 40 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया:–

विज्ञापित पद पर चयन के लिए निर्धारित आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं न्यूनतम हैं और इन योग्यताओं के होने से ही उम्मीदवार परीक्षा / साक्षात्कार हेतु बुलाये जाने के हकदार नहीं हो जाते हैं। आयोग द्वारा अभ्यर्थी का चयन, निर्धारित न्यूनतम योग्यताओं अथवा उच्च योग्यताओं अथवा दोनों के आधार पर साक्षात्कार हेतु उम्मीदवारों की संख्या सीमित करते हुए आयोग द्वारा “केवल” साक्षात्कार द्वारा अथवा परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन शुल्क:–

ऑनलाईन आवेदन में सशुल्क त्रुटिसुधार का कार्य निःशुल्क त्रुटि सुधार करने की अंतिम तिथि के बाद दिनांक 11/08/2023 को मध्यान्ह 12:00 बजे से 12/06/2023 रात्रि 11:59 बजे तक किया जा सकेगा। उक्त सशुल्क त्रुटि सुधार हेतु रू. 500/- (रुपये पांच सौ) शुल्क लिया जाएगा। उक्त सशुल्क त्रुटि सुधार का कार्य केवल एक बार ऑनलाइन ही किया जा सकेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!