News

ग्रामीण एवं परिक्षेत्र स्तरीय मां कर्मा जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह ग्राम आमाटोला में धूमधाम से एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया

ग्रामीण एवं परिक्षेत्र स्तरीय मां कर्मा जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह ग्राम आमाटोला में धूमधाम से एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया

परिक्षेत्र के 12 गांव के समाज के प्रमुख एवं ग्राम वासियों द्वारा उत्साह भरा माहौल रहा इस कार्यक्रम में जिला साहू संघ से लेकर ग्राम इकाई एवं क्षेत्री जनप्रतिनिधि अपने आशीर्वाद देने पहुंचे साथ ही परिक्षेत्र भवन से पूजा अर्चना कर महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा कलश यात्रा किया गया कलश यात्रा पश्चात अतिथि सम्मान करते हुए अध्यक्षता कर रहे परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री मान कुंदन साहू जी ने कार्यक्रम की शुरुआत की एवं तहसील अध्यक्ष श्री गयादास साहू जी ने अपने उद्बोधन में युवाओं एवं समाज की सब वर्ग को सामाजिक कार्य में अपनी सहभागिता देना चाहिए एवं जिला साहू संघ के अध्यक्ष श्रीमान मदन साहू जी ने समाज की चिंता करते हुए अपने विचार प्रकट करते हुए समाज में बेटी के विदाई के पश्चात जोरन देने एवं जोरन दिखाने की प्रथा को पूर्ण रूप से बंद करने की आवाहन किया एवं मुख्य अतिथि समाज के गौरव और क्षेत्रीय

विधायक श्रीमान भोलाराम साहू जी ने अपने विचार रखते हुए साहू समाज को सामाजिक कार्य में अपनी पूरी जनसंख्या एवं अपनी अपनी सहभागिता जरूर निभानी चाहिए साथ ही परिक्षेत्र साहू समाज भवन निर्माण के लिए 650000 राशि की घोषणा किया गया एवं क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य दीदी जी श्री मति शेश्वरी धुर्वे जी ने अपने उद्बोधन में मां कर्मा की बखान करते हुए उन्होंने भी परिक्षेत्र साहू समाज को शौचालय निर्माण के लिए₹200000 देने की घोषणा की साथ ही कार्यक्रम की सभा समापन की घोषणा श्रीमान रामचंद्र साहू जी द्वारा किया गया जिसमें समाज के महिला पुरुष एवं बच्चों एवं जनप्रतिनिधि और बाहर से आए समाज के अध्यक्ष गण सभी उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला से आए हुए जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष श्रीमान छन्नू लाल साहू जी महिला उपाध्यक्ष जिला साहू संघ श्रीमती कांति साहू जी जिला के महामंत्री मोहन साहू जी जिला के कोषाध्यक्ष मोहन साहू जी युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ के संयोजक भाई श्री नूतन साहू जी सहसंयोजक श्रीमान अंकित साहू जी एवं श्री डेमन लाल साहू जी तहसील से आए हुए पदाधिकारी उपाध्यक्ष श्री दयानंद साहू जी तहसील सचिव श्री अरुण लाल साहू जी एवं कोषाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र साहू जी एवं परिक्षेत्र साहू संघ आमाटोला के पदाधिकारी मदनलाल साहू जी जगन साहू जी मंसाराम साहू जी कांता राम साहू जी कन्हैया लाल साहू जी शत्रुघ्न लाल साहू जी ग्रामीण अध्यक्ष कीर्तन साहू जी आनंदी राम साहू जी बहुर सिंह साहू जी हीरामन साहू जी जसवंत साहू जी ग्रामीण अध्यक्ष आमाटोला पलटू राम साहू जी दिलीप साहू जी एवं समाज के प्रमुख एवं महिला पुरुष उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई जिसमें परीक्षेत्र साहू समाज एवं ग्रामीण साहू समाज आमाटोला बहुत-बहुत धन्यवाद एवं साधुवाद ज्ञापित करते हुए बहुत-बहुत आभार भक्त मां कर्मा सदैव आपकी जीवन को सुख मय एवं समृद्धि दे..

योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।

Back to top button
error: Content is protected !!