गौरव का क्षण -डी एन टी पब्लिक स्कूल मोहला

गौरव का क्षण – डी.एन.टी. पब्लिक स्कूल, मोहला
मोहला : डी.एन.टी. पब्लिक स्कूल, मोहला के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि कक्षा 5वीं के एक होनहार छात्र सुशांक अंधारे, पिता श्री संजोग कुमार अंधारे का चयन प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में हुआ है। यह सफलता न केवल छात्र की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि विद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं मार्गदर्शन का भी प्रतिफल है।

इस उपलब्धि से उत्साहित छात्र के अभिभावक विद्यालय पहुँचे और उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्कूल के शिक्षकों के निरंतर सहयोग, सही दिशा-निर्देशन और अनुशासित वातावरण के कारण ही उनके बच्चे ने यह मुकाम हासिल किया है।
विद्यालय परिवार ने भी इस प्रतिभाशाली छात्र को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य, उच्च शिक्षा और जीवन में निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि —
“यह तो बस शुरुआत है, आगे का सफर और भी शानदार होगा।”
डी.एन.टी. पब्लिक स्कूल, मोहला अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।