गंवई बइठका: ग्राम गिधाली (मोहला) पहुंचें विधायक इंद्रशाह मंडावी, तालाब पचरीकरण तथा सीसी रोड का किया घोषणा।

गंवई बइठका: ग्राम गिधाली (मोहला) पहुंचें विधायक इंद्रशाह मंडावी, तालाब पचरीकरण तथा सीसी रोड का किया घोषणा।
मोहला संवाददाता : योगेंद्र सिंगने
मोहला:–
विधायक ने तालाब पचरीकरण तथा सीसी रोड का किया घोषणा
☑️
मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी का गंवई बइठका का दौर निरंतर जारी है। इसी कड़ी में विधायक रविवार को मोहला विकासखंड के ग्राम गिधाली पहुंचे जहां ग्रामीणों ने उनका तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया। विधायक ने रंगमंच में जमीन पर बैठकर गंभीरता से ग्रामीणों की मांग को सुना जिसमें सीसी रोड, तालाब पचरीकरण, सामुदायिक भवन का मांग प्रमुख था। संसदीय सचिव ने छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया तथा योजनाओं का लाभ लेने कहा।

☑️
सरकार की हर योजना धरातल पर दिख रही है
संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा की मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला का सौगात वनांचल के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है जिससे हमारा वनांचल विकास की नई आयाम स्थापित करेगा। जब से भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ की बागडोर संभाली है, किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ करके किसानों को समृद्धि देने का काम किया है। किसानी जहां घाटे का सौदा होता था उसे सरकार के दूरदृष्टी ने सबसे ज्यादा आवक वाला फसल बना दिया है। वर्षो बाद किसान कृषि की ओर लौटे है जिससे धान के कटोरा छत्तीसगढ़ का असल मायने अब दिख रहा है। भूपेश जी की सरकार बैगा, पुजारी, भूमिहीन कृषक मजदूर के खाते में सालाना 7 हजार रुपए दे रही है जबकि 15 साल की पूर्ववर्ती स्थिर बीजेपी की सरकार इसके बारे में सोच भी नही पाई थी पूर्व की सरकार ने केवल ठगने का काम किया था। सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, 65 प्रकार के लघु वनोपज के खरीदी से वन पर आश्रित ग्रामीणों का जीवन स्तर सुधरा हैं। कोदो, कुटकी और रागी का समर्थन मूल्य तय करने वाला छत्तीसगढ़ सरकार भारत की पहली सरकार हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, पटेल, कोटवार का मानदेय बढ़ाकर सरकार ने श्रम का सम्मान किया है। नवीन स्कूल भवन, स्कूल उन्नयन, नियमित शिक्षको की भर्ती, स्मार्ट स्कूल के माध्यम से पढ़ाई में नवाचार, मोहला-मानपुर विधानसभा में दो नवीन तहसील, 9 नवीन धान खरीदी केंद्र, जिला सहकारी बैंक शाखा का शुरुवात जैसे कई जनहित के विकास कार्य क्षेत्र में हुए हैं। जो वनांचल के विकास हेतु सरकार के संवेदशिलता को प्रदर्शित करता है। सरकार का हर योजना धरातल पर दिख रहा है। बिहान के माध्यम से महिला समूहों के उन्नति, आत्मनिर्भरता तथा जैविक खाद का निर्माण कर आजीविका हेतु कार्य कर रही है। महिला समूह अब केवल समूह न होकर एक मिनी बाजार के तर्ज पर कार्य कर रही है। रीपा योजना के अंतर्गत युवाओं को लघु उद्योगों हेतु सरकार लगातार प्रोत्साहित कर रही है साथ ही उन्हें कम ब्याज पर ऋण भी बांट रही है।

☑️
2023 में पुनः सरकार बनाने किया आह्वान
विधायक ने सरकार के विकास कार्यों को गिनाकर पुनः 2023 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को लाने का आह्वान किया जिससे विपुल संसाधन से भरा वनांचल विकास का नया पैमाना तय करेगा।
☑️
विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर तालाब पचरीकरण तथा शिव मंदिर से गौठान तक सीसी रोड का घोषणा किया।
☑️
गंवई बइठका में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता लता साव, ग्राम पटेल दीपक मंडावी, नारद लाल मरकाम सरपंच प्रतिनिधि, उपसरपंच दिनेश सलामे, डी एस मंडावी, केजा मंडावी, बिमला बाई घावड़े, गौतू कुंजाम, कलाराम कुलदीप, रमेश यादव, विजय सलामे, वार्ड पंच रश्मि दुग्गा, गीता कोमरे, भारती सलाम, गौतम गोटा, महेंद्र मंडावी, अरुण कोमरे, छत्तर सिंह दुग्गा सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।