कोर्रामटोला में आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी के कर कमलों से हुआ

कोर्रामटोला में आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी के कर कमलों से हुआ
बाबा साहब शोषितों, वंचितों के मसीहा: इंद्रशाह मांडवी
मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला :-
मोहला विकासखंड के ग्राम कोर्रामटोला में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव इंद्रशाह के द्वारा आंबेडकर भवन में स्थापित बाबा साहब के प्रतिमा का अनावरण किया गया। जहां समस्त अतिथि एवं बौद्ध उपासक उपस्थित थे।
☑️
मोहला से बाइक रैली में आए विधायक
बौद्ध समाज के युवाओं ने मोहला से बाइक रैली में विधायक का स्वागत किया जिसमें पानाबरस डेरा मोहला से विधायक खुद दुपहिया में बैठकर रैली का नेतृत्व किया। रास्ते भर 10 किलोमीटर तक जय भीम के नारों से पूरा माहौल गुंजायमान रहा।

☑️
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अनिल खोबरागड़े ने महामानव बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला।
☑️
अनुसूचित जाति कांग्रेस के छत्तीसगढ़ समन्वयक वीरेंद्र बोरकर ने कहा की बीते समय में यातना, उपेक्षा के बीच भी पूरे विश्व में जिन्होंने नाम कमाया है वही ज्ञान का प्रतीक बाबा साहब आंबेडकर है। बाबा साहब उच्च शिक्षित थे जिन्होंने हमेशा सोए हुए लोगो के अधिकार के लिए कार्य किया। ऐसे महामानव विश्व में बिरले ही हुए है।
बौद्ध समाज के युवाओं ने मोहला से बाइक रैली निकाली
☑️
कार्यक्रम के मुख्यातिथि इंद्रशाह मंडावी ने कहा की बाबा साहब शोषितों तथा वंचितों के मसीहा थे जिन्होंने सदैव वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया। हमें बाबा साहब के आदर्शो को मानकर अपना जीवन का उद्देश्य तय करना है।
☑️
सामुदायिक का मांग किया
बौद्ध समाज कोर्रामटोला के बौद्ध उपासकों ने आंबेडकर भवन का मांग किया जिस पर विधायक ने मांग के प्रति आश्वासन दिया है।
☑️
इस अवसर पर मुख्यरूप से जिला पंचायत सदस्य रामभगवान चंद्रवंशी, सरपंच सुलोचना कुंजाम, शिवराज कुंजाम, नारद कचलाम, ईश्वर कोर्राम, शत्रु राम बढ़ई, धरम सिंह कुंजाम, जयेंद्र सोनटेके, अजय राजपूत, महेंद्र टेंभूरने, दादू शेंडे, पन्ना मेश्राम, जयलाल मेश्राम, पवन वाकड़े, रूपेश रंगारी, मनोज बोरकर, युवराज खोबरागड़े, संत राम मांझी, छगन खोबरागड़े, अजय राजपूत, राजेंद्र बोरकर, जितेंद्र बोरकर, कृष्ण तुरकाने, विद्या रामटेके सहित हजारों बौद्ध उपासक तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

