News

केन्द्र सरकार की सभी जनहितैषी योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुॅचाने भारतीय जनता पार्टी की बैठक बिलासपुर में हुई।

केन्द्र सरकार की सभी जनहितैषी योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुॅचाने भारतीय जनता पार्टी की बैठक बिलासपुर में हुई।

बिलासपुर :-

बिलासपुर केन्द्र सरकार की सभी जनहितैषी योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुॅचाने की जिम्मेदारी आप सभी लोगों की है

इसे किसानों, गरीबों, मजदूरों और आमजनों तक पहुॅचाये। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार भारी बहुमत के साथ बनेगी।
उक्ताशय के उद्गार आज यहॉ जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बिलासपुर विधानसभा व तखतपुर विधानसभा के सभी मंडल संगठन प्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, शक्ति केन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र सहसंयोजकों की बैठक के मुख्य वक्ता श्री विजय बघेल जी सांसद दुर्ग लोकसभा ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमारे धरोहर है आप लोगों की वजह से ही हम लोग लोकसभा और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व करते है। आप लोगों में सदैव उत्साह बने रहना चाहिए और आप लोगों का यही उत्साह ही हमें जनप्रतिनिधि बनने का अवसर प्रदान करता है। इस उत्साह में आप लोग कमी नहीं देते आप लोगो को जो दायित्व दिया गया है वह एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, इसे आप लोगों को उत्साहपूर्वक निर्वहन करना है, तभी हमारी विजय होगी और पार्टी का सशक्त होगी। सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने शक्ति केन्द्र एवं बूथों में आपसी तालमेल बनाये रखें और गंभीरता पूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। साथ ही मंडल पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी बूथों को सशक्त बनाये।

आप अपने विधानसभा के शक्ति केन्द्र व बूथों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति देकर अपने योगदान में इजाफा करें। अपने बूथों में सत्त कार्यक्रम चलाते रहें और लोगों से सीधे संपर्क में बने रहे। इन सभी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की सूचना उच्च स्तर में भी पहुॅचायी जाती है।
जिला संगठन सहप्रभारी इन्द्रजीत सिंह ने उपस्थित सभी सभी मंडल संगठन प्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, शक्ति केन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र सहसंयोजकों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा करते हुए बूथ सशक्तिकरण की गतिविधियों एवं क्रियाकलापों की जानकारी लेकर उन्हें सक्रियता पूर्वक अपने दायित्वों के निर्वहन की बात कही।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए पूरे कार्यक्रमों की रूप रेखा प्रस्तुत की। उन्होंने 30 अप्रैल रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात के 100 वें एपिसोड को प्रत्येक विधानसभा में 100 स्थानों पर ध्यान पूर्वक सुनने को कहा। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण के तहत् पार्टी जो भी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी है उसे निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की।


इस अवसर पर केन्द्र सरकार के जनहितैषी योजनाओं के हितग्राहियों का सम्मान शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया गया।
बैठक का संचालन बिलासपुर मध्य मंडल अध्यक्ष अरविंद बोलर ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरजीत सिंह दुआ, जिला उपाध्यक्ष किशोर राय, विधानसभा प्रभारी गिरीश शुक्ला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, अनुज टंडन, पल्लव धर, दीपक सिंह, विनोद सोनी, राजेश मिश्रा, प्रवीर सेन गुप्ता, विजय सिंह, अजीत सिंह भोगल, जुगल किशोर अग्रवाल, अरविंद बोलर, निर्मल कुमार जीवनानी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास, लक्ष्मीनारायण कश्यप, नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी, बी.वल्लभ राव, श्रीकांत सहारे, डीके साहू, शैलेन्द्र यादव, प्रदीप शर्मा, विजय यादव, उमेश यादव, उदय मजूमदार, महेश चंद्रिकापुरे, रिंकू मित्रा, सुब्रत दत्ता, सुकांत वर्मा, जगदीश साव, विरेन्द्र चौधरी, सुकांत वर्मा, स्नेहलता शर्मा, रजनी यादव, संजय गुप्ता, विष्णु सोनी, रोशन सिंह, रोहित मिश्रा, दिनेश देवांगन, गणेश रजक, मुकेश भारत, कलेश्वर सूर्यवंशी, शरद गुप्ता, बबलू पमनानी सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!