कांग्रेस के जनहित आर्थिक योजना भाजपा को नही हो रह हजमःशंकर पिपरे।

कांग्रेस के जनहित आर्थिक योजना भाजपा को नही हो रह हजमःशंकर पिपरे।
शासन के आर्थिक योजनाओं का भाजपा करती विरोध,साथ ही बढ़चढ़ कर लेती लाभ
भाजपा के दोहरे चरित्र को देश की जनता समझ चुकी
दल्लीराजहरा/डौण्डी,7 मई
।अनु सूचित जाति विभाग के प्रदेश महामंत्री शंकर पिपरे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा की प्रदेश भाजपा के पास छत्तीसगढ़ में कोई मुद्दा नही है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के जनहित कार्यों को भाजपा को बर्दास्त नही होने के कारण इनके कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के प्रति अपशब्द व अपमानित करने वाला आचरण कर रहे है। जिसका कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। प्रदेश महामंत्री पिपरे ने कहा की भूपेश सरकार के जिन जनहित योजनाओं को केन्द्र की मोदी सरकार एवार्ड देती है,प्रदेश भाजपा के नेता उन्ही के विरोध में आंदोलन करती है।उन्होने विज्ञप्ति के माध्यम से आगे कहा की कांग्रेस व्दारा 2018 में किसानों युवाओं महिलाओं से किये वादों को लगभग पुर किया है,आज पुरे देश में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों का धान 2500 रूपय में खरीदी कर रही है साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों से वादा किया की आने वाले खरीफ के सीजन में किसानों का धान 2800 रूपय में खरीदी करने की बात कही है,जिसका विरोध भाजपा जोर शोर से करती है
और कांग्रेस की इसी किसान हित योजना का लाभ भी भाजपा के लोग बढ़चढ़ कर लेती है। बेरोजगारी भत्ता का विरोध व रोजगार कार्यलय का घेराव व तालाबंदी का कार्य भाजपा युवाओं को भ्रमित करती है साथ ही बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए सबसे आगे रहती है। भाजपा के इन्ही दोहरे चरित्र को देश की जनता समझ चुकी है। महामंत्री पिपरे ने यह भी कहा की भूपेश सरकार के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में अपनी अलग विकास दृष्टि दिखाई है। राज्य की जनता की जरूरतों और अपेक्षाओं को पुरा करने के लिए एक नई मिसाल पेश की है,जो प्रदेश के धरातल में भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश कांग्रेस शासन के किसान युवाओं महिलाओं सहित सर्व वर्ग समाज के आर्थिक योजनाओं के कार्य भाजपा नेताओं को हजम नही हो रहा है इन्ही जनहित योजनाओं का भाजपा विरोध कर रही है। इससे भी एक कदम आगे बढ़कर भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे है।
यह भाजपा का छत्तीसगढ़ महतारी को अपमानित करने वाला आचरण है। साथ ही उन्होने यह भी कहा की भाजपा का इस तरह का व्यवहार से प्रदेश व देश आगे नही बढ़ सकता। भाजपा मुद्दे पर बहस नही करती है विकास पर बात नही करती है सिर्फ धर्म को लेकर समाज को बांटने का कार्य करती है। जिसे देश की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है उन्होने यह भी कहा की भाजपा कुछ भी छल परपंच कर ले प्रदेश की जनता भाजपा को देश व राज्यों के सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है।