News

एलडीएम के लिए मोहला-मानपुर विधानसभा समन्वयक बनाए गए देवानंद कौशिक

एलडीएम के लिए मोहला-मानपुर विधानसभा समन्वयक बनाए गए देवानंद कौशिक

मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने

मोहला:

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने देवानंद स्वर्णकुमार कौशिक को लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन (नेतृत्व विकास मिशन) के सफल संचालन के लिए मोहला-मानपुर विधानसभा का विधानसभा समन्वयक बनाया हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली के द्वारा जारी सूची के अनुसार कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व अब आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस करना चाह रही हैं। ऐसे विधानसभा तथा लोकसभा क्षेत्र जो अनुसूचित जाति, जनजाति सीटों के लिए आरक्षित हैं, वहां अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के ऊर्जावान युवा जो राजनीतिक एवं सामाजिक स्तर पर सक्रिय हैं तथा जनभावनाओं की अच्छी समझ रखते हैं उन्हें आगे बढ़ाना चाह रही हैं। उनकी पार्टी हित में मदद लेना इस मिशन का मुख्य मकसद हैं। कांग्रेस का यह मिशन गांव-गांव में विभिन्न समुदायों से नेतृत्वकर्ता तैयार करना है जो कांग्रेस के प्रति समर्पित रहें एवं लोकहित एवं जनसमुदाय के कार्यों से पहचाने जाते हों जो कांग्रेस के लिए एक अच्छी जमीन तैय्यार कर सकें।

मोहला-मानपुर विधानसभा से एलडीएम विधानसभा समन्वयक देवानंद कौशिक क्षेत्रीय विधायक के विश्वसनीय हैं जो छात्र जीवन से ही कांग्रेस के आनुसंगिक संगठन में सक्रिय रहें हैं। वे राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी लगातार अविभाजित जिला से ही सक्रिय हैं, जिसका निश्चित ही लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण सांगठनिक जिम्मेदारी मिलने पर संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने बधाई सहित उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया हैं साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दिए हैं।

“कांग्रेस संगठन के द्वारा मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी जी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। संगठन की मजबूती के लिए दिए गए जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करूंगा।”
देवानंद स्वर्णकुमार कौशिक
एलडीएम, विधानसभा समन्वयक

Back to top button
error: Content is protected !!