अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम पांगरी ग्राम पंचायत टाटेकसा में अंगना में शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी शामिल हुए।

अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम पांगरी ग्राम पंचायत टाटेकसा में अंगना में शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी शामिल हुए।
मोहला संवाददाता: योगेंद्र सिंगने
मोहला:-
अंगना म शिक्षा कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव
पांगरी में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण
☑️
अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम पांगरी ग्राम पंचायत टाटेकसा में अंगना में शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी शामिल हुए।
☑️
अंगना में शिक्षा’ एक सरकारी योजना है जो ग्रामीण क्षेत्रों में माताएं और बच्चों के शिक्षा संबंधी मुद्दों को संभालने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां बच्चों को शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
☑️
शिक्षक अंबादे ने बताया की यह कार्यक्रम बच्चों को घर में ही विद्यालयीन परिवेश देने के लिए महत्वपूर्ण है जिसमे प्राथमिक स्तर में पढ़ने वाले बच्चों को घरेलू वातावरण में पढ़ाई का महत्व बताया जा रहा हैं। बच्चों के माता घर में ही रंगो का वर्गीकरण जैसे जानकारी रसोई में ही दे देते है। शिक्षा म अंगना आने से प्राथमिक स्तर के बच्चें बिना भय के विद्यालयीन परिवेश से जुड़ते है। जिससे उन्हें स्कूल जाने के साथ-साथ पूर्व ज्ञान की भांति पढ़ाई आसान होती है।

☑️
विधायक ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने का संदेश दिया तथा पालक गणों से भी बच्चो के शिक्षा में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा म अंगना कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले माताओं को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
☑️
कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्मला कसारे, धनसिंह कसारे, मेहत्तर सलामे, सुखराम कोर्राम, बरातू किरगे, राजकुमार तारम, सदल सलामे, ईश्वर पटेल, निजाम शाय कटेंगा, शिव शंकर जात्रे, मोहरम पटेल एवम ग्रामवासी तथा स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

☑️
संसदीय सचिव ने ग्राम पांगरी में विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर ग्रामीणों के सुपुर्द किया। विधायक ने पांगरी से पर्रेमेटा मार्ग तथा केशालडबरी से राजाटोला मार्ग पर पुलिया निर्माण स्वीकृति पर ग्रामीणों को बधाई दिया।