बुथ चलो अभियान के तहत बूथ क्रमांक 195 – 196 में भूपेश सरकार की सराहना करते हुऐ पार्टी को आगे बढ़ाने की बात कही गई।

दल्ली राजहरा :-
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बूथ चलो अभियान कार्यक्रम के तहत उत्तर मंडल कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अंतर्गत वार्ड नंबर 02 के बूथ क्रमांक 195 और 196 की बूथ कांग्रेस कमेटी की बैठक बूथ अध्यक्ष रामू शर्मा के निवास स्थान में रखी गई।

इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर,उत्तर मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, सेक्टर अध्यक्ष युवराज साहू,बूथ क्रमांक 195 के अध्यक्ष रामू शर्मा और बूथ क्रमांक 196 के अध्यक्ष श्याम लाल कोठारी ने अपनी बात वार्ड व बूथवासियों के समक्ष रखा और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां वार्डवासियों को बताई और आने वाले विधान सभा चुनाव में मिलजुल कर कांग्रेस पार्टी एवम् भूपेश सरकार की सराहना करते हुऐ पार्टी को आगे बढ़ाने की बात कही, वार्ड वासियों ने भी अपनी समस्या से अवगत कराया।

इस अवसर पर बूथ के पदाधिकारी अजय शर्मा,शुभम शर्मा गंगा जयसवाल अनुपा, सुशीला बघेल गोदावरी, उषा बाई, संध्या, राधिका, कौशल्या साहू, सोनू कुमार, गौरी मोंगरे महेश्वरी, चंद्रिका ठाकुर, कमल, ईश्वरी साहू, शांति सिन्हा, सविता, सारिका निर्मलकर, शारदा, रोशनी ,भारती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन व वार्ड वासी उपस्थित रहे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.