
*77वें गणतंत्र दिवस पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने फहराया तिरंगा **
मोहला, 26 जनवरी 2026। जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में लोकसभा सांसद राजनांदगांव श्री संतोष पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान, मार्चपास्ट एवं सलामी दी गई।
सांसद श्री पाण्डेय ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और संविधान, समानता व लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।
समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद स्कूल मोहला, द्वितीय पो.मै. कन्या छात्रावास मोहला तथा तृतीय लाल श्याम शाह इंग्लिश मीडियम स्कूल मोहला को मिला।




























विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित झांकियां निकाली गईं, जिसमें कृषि विभाग को प्रथम, महिला एवं बाल विकास विभाग को द्वितीय तथा स्कूल शिक्षा विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
— मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट