
चिरायु पोलेट्री एंड फीड्स के सौजन्य से अरजपुरी में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन 03 जून मंगलवार को
जिला के सुप्रसिद्ध नरसिंह मल्टीस्पेसिलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की जाएगी जांच
चिरायु पोलेट्री एंड फीड्स ने इस शिविर में आने क्षेत्रवासियों से किया आग्रह

बालोद (डौंडी लोहारा) – वनांचल ग्राम अरजपुरी के बाजार चौक में 03 जून 2025 दिन मंगलवार को चिरायु पोलेट्री एंड फीड्स द्वारा निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे बालोद जिला के सुप्रसिद्ध नरसिंह मल्टीस्पेसिलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच की जाएगी,साथ ही क्षेत्र व ग्रामवासी के स्वास्थ की चिंता करते हुए द्वितीय बार ग्राम में स्वास्थ शिविर का आयोजन चिरायु पोल्ट्री एंड फीड्स द्वारा किया जा रहा है,संचालकों ने कहा कि हम हर वर्ष ग्रामवासियों के बेहतर स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए ऐसे आयोजन करते रहेंगे।
निशुल्क स्वास्थ शिविर में प्रमुख रूप से श्री नरसिंह मल्टीस्पेसिलिटी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर तारेश रावटे MBBS,MBA(HA) एवं विशेषज्ञों की टीम पहुंचेगी। स्वास्थ शिविर में सभी प्रकार के हड्डियों से संबंधित,समस्या,शिशु रोग,मूत्र रोग, ब्लड प्रेशर,शुगर, ईसीजी,नाक कान गला रोग,स्त्री रोग संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम पहुंचेगी।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.