News
होली से पहले धान के भुगतान से किसानों में हर्ष-योगेन्द्र सिंगने

होली से पहले धान के भुगतान से किसानों में हर्ष : योगेन्द्र सिंगने
मोहला
विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने होली से पहले प्रदेश के 25 लाख 28 हजार किसानों के खातों में धान खरीदी की अंतर राशि के रूप में 10,324 करोड़ रुपये की एकमुश्त राशि जारी की। राशि जारी होते ही किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया। भाजपा नेता एवं जिला सुचना अधिकार के प्रकोष्ठ संयोजक योगेन्द्र सिंगने ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि

किसानों का परिश्रम ही प्रदेश की समृद्धि की नींव है। उन्होंने कहा कि होली के पावन अवसर पर अंतर राशि का भुगतान कर सरकार ने किसान परिवारों की खुशियों को दुगुना कर दिया है। यह कदम सरकार की किसान हितैषी सोच का प्रमाण है। जो कहा समय पर वायदा निभाया।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट।