होली पर सरकार की शराब बिक्री स्वागत योग्य- योगेन्द्र सिंगने।
होली पर सरकार की शराब बिक्री स्वागत योग्य – योगेन्द्र सिंगने
जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी
जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी, छत्तीसगढ़
होली जैसे पारंपरिक और उल्लासपूर्ण पर्व पर राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित एवं वैधानिक रूप से शराब बिक्री की व्यवस्था को लेकर जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी योगेन्द्र सिंगने ने इसे स्वागत योग्य निर्णय बताया है।


उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब की बिक्री और तस्करी की आशंका बढ़ जाती है, जिससे न केवल राजस्व की हानि होती है बल्कि असुरक्षित और मिलावटी शराब से जन-स्वास्थ्य को भी खतरा रहता है। ऐसे में सरकार द्वारा अधिकृत दुकानों के माध्यम से नियंत्रित बिक्री व्यवस्था बनाए रखना एक जिम्मेदार और व्यावहारिक कदम है।
योगेन्द्र सिंगने ने यह भी कहा कि होली आपसी भाईचारे, सौहार्द और उल्लास का पर्व है। शासन द्वारा की गई व्यवस्था से जहां एक ओर अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी, वहीं दूसरी ओर राज्य को राजस्व प्राप्त होगा, जिसका उपयोग जनकल्याणकारी योजनाओं में किया जा सकेगा।
उन्होंने आमजन से अपील की कि त्योहार शांति, सद्भाव और मर्यादा के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट।