छत्तीसगढ़डौंडीलोहारादल्लीराजहराबालोदरायपुर

हितेश कुमार डोंगरे को भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की मिली जिम्मेदारी डोंगरे ने शीर्ष नेतृत्व का किया आभार।

हितेश कुमार डोंगरे को भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की मिली जिम्मेदारी डोंगरे ने शीर्ष नेतृत्व का किया आभार।

दल्लीराजहरा :-

भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मंडल के युवा नेता हितेश कुमार डोंगरे को भाजपा पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट ने दी बड़ी जिम्मेदारी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने डोंगरे को भाजपा झुग्गी झोपडी प्रकोष्ट में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौपी है, वही भाजपा नेता गोविन्द शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में लगातार हितेश कुमार काफी लम्बे समय से भारतीय जनता पार्टी की सेवा करते आ रहे है।

और पार्टी के अनेको पद की भी जिम्मेदारी भी बखूभी निभाते आ रहे है। और पार्टी में लम्बे समय से भी कार्य करते आ रहे है, भाजपा नेता अंकित टाटिया ने कहा कि हितेश कुमार को पार्टी ने जब जब जिम्मेदारी दी है तब तब हितेश कुमार ने उस पद को पूरी ईमानदारी से निभाया है जैसे कि पूर्व में शीर्ष नेतृत्व ने उन्होंने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का पूर्व में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया व भाजपा अनु.जा.मोर्चा पूर्व बीजापुर सह-प्रभारी का दायित्व भी निभाया है एवं भाजपा अनु.जा.मोर्चा के पूर्व प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी, व पूर्व मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिला का पूर्व जिला सह-प्रभारी जैसी पार्टी के अनेको जिम्मेदारीयो निभाते आ रहे है।

ऐसे मैं आज हमारे मित्र हितेश कुमार डोंगरे को भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त हुवे है फिर से पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा नेत्री रोशनी पटेल ने कहा हितेश कुमार भाजपा कुसुमकसा मंडल के उभरते हुवे एक नेता के रूप में आगे बढ़ रहे है ऐसे ही आगे बढ़ते रहे है यही कामना हुवे। रोशनी पटेल ने बताया कि हितेश कुमार डोंगरे के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनते ही भाजपा चिखलाकसा में एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

वही भाजपा कुसुमकसा मंडल के भाजपा नेता हितेश कुमार डोंगरे ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। हितेश डोंगरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौपी है मैं पूरे विश्वास व निष्ठा के साथ अपने इस नए दायित्व की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। मैं हितेश कुमार पुनः एक बार और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हु। इस घोषणा पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयदीप गुप्ता, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वाधीन जैन, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व कार्यसमिति सदस्य विशाल मोटवानी, आशीष लालवानी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री आलोक जैन, पार्षद बसंत जैन, अंकित टाटिया, प्रवीन पटेल, चंद्रप्रकाश भारद्वाज, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य शाहिल सवालकर, पुनीत कुमार, अमन रामटेके, श्रीनिवास राव, ज्ञानेश्वर साहू, भीषम टण्डन, राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, प्रवीण सेना, कमलकांत, पुष्पजीत बैस, मनीष राजपुत, थानेश्वर यादव आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोंगरे को बधाई दी।

Back to top button
error: Content is protected !!