मोहला-मानपुर

साईबर ठगी का खुलासा

साईबर ठगी का खुलासा।

💥 शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.49 करोड़ की अंतर्राज्यीय साइबर ठगी का खुलासा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में थाना अंबागढ़ चौकी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर ₹1,49,50,000 की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।
प्रार्थी कुनाल अग्रवाल की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 318(4), 317(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तकनीकी विश्लेषण एवं आई4सी पोर्टल के माध्यम से जांच की गई। जांच में पता चला कि आरोपियों ने विभिन्न बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कर चेक व एटीएम से निकासी की।


पुलिस टीम ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर तथा गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, राजकोट सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई कर नेपाल कनेक्शन से जुड़े 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल, 10 सिम कार्ड, विभिन्न बैंकों के चेकबुक, पासबुक व एटीएम कार्ड जप्त किए गए हैं।
आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर लाकर आगे की विवेचना की जा रही है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!