श्रमिक संघ की आड़ में फर्जीवाड़ा, की जांच की मांग को लेकर, गृहमंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल
मानसिंह टेकाम के नेतृत्व मे *छत्तीसगढ़ गढ़ के गृह मंत्री से **
मिला प्रतिनिधि मंडल..
श्रमिक संघ की आड़ मे लाखों के फर्जी वाड़ा की जांच की मांग को लेकर
श्रमिक संगठन की आड़ में फर्जीवाड़ा, जांच की उठी मांग
खड़गाँव क्षेत्र में माइंस परिवहन में अनियमितताओं को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मानसिंग टेकाम ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा ‘लाट मेटा श्रमिक संघ’ के नाम पर बाहरी ट्रकों से परिवहन कराकर आर्थिक लाभ लिया जा रहा है।

संगठन के पास स्वयं के ट्रक नहीं होने के बावजूद 50% परिवहन ठेका लेने और फर्जी लोडिंग पर्चियों के उपयोग के आरोप हैं।
‘मोहला मानपुर परिवहन संघ’ का नाम भी पर्चियों में शामिल है, जिसका 6 वर्षों से नवीनीकरण नहीं हुआ है। इस संघ पर पहले भी फर्जीवाड़ा और आय-व्यय विवरण न देने जैसी शिकायतें लंबित हैं।
ट्रक मालिकों ने हाल ही में कलेक्टर और एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायतें को लेकर प्रतिनिधि मंडल कवर्धा में गृहमंत्री से मिलकर आवेदन दिया है।
माननीय गृहमंत्री छत्तीसगढ़ सरकार ने संज्ञान मे लेते हुये कलेक्टर को निष्पक्ष जाँच के आदेश दिये है।
प्रतिनिधि मंडल मे मानसिंग टेकाम, रेखा कोठारी, अंजली दर्रो, घनश्याम कड़ियाम,देवप्रसाद सलामे, एलेन्द्र त्रिपाठी, क्षेत्रीय ट्रक मालिक उपस्थित रहे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट