शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्ली राजहरा को इस वर्ष MSC रसायन शास्त्र कक्षाएं लगाने की स्वीकृति प्राप्त हुई :-जनभागीदारी अध्यक्ष रवि जायसवाल

शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्ली राजहरा को इस वर्ष MSC रसायन शास्त्र कक्षाएं लगाने की स्वीकृति प्राप्त हुई
दल्लीराजहरा :-
शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्ली राजहरा को इस वर्ष MSC रसायन शास्त्र कक्षाएं लगाने की स्वीकृति प्राप्त हुई ।
इसकी जानकारी देते हुए दल्ली राजहरा महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रवि जायसवाल एवं समिति के सभी सदस्यों ने कहा की उक्त कक्षा प्रारम्भ होने पे नगर के आस पास के सभी विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा ।
पूर्व में विद्यार्थियों को अध्यन हेतु शहर से बाहर जाना होता था । उक्त कक्षा की स्वीकृति होने पर जनभागीदारी अध्यक्ष रवि जायसवाल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल , एवं शिक्षा मंत्री उमेश पटेल , क्षेत्रीय विधायक मंत्री महिला बालविकास एवं समाज कल्याण अनिला भेड़िया के प्रति आभार प्रकट किया ।
एवं धन्यवाद प्रेषित करते हुए शहर के सभी जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेसजनो का आभार प्रकट किया ।