Newsछत्तीसगढ़

वेटलैंड संरक्षण के लिये ग्रामीणों ने ली शपथ, विश्व वेटलैंड दिवस पर विशेष आयोजन

वेटलैंड संरक्षण के लिए ग्रामीणों ने ली शपथ, विश्व वेटलैंड दिवस पर विशेष आयोजन
मोहला, 3 फरवरी 2026।
विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के वन मंडल कार्यालय, मोहला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, वेटलैंड मित्र एवं 100 से अधिक ग्रामीण शामिल हुए।


कार्यशाला में वेटलैंड संरक्षण कार्यों एवं भावी योजनाओं पर चर्चा की गई। वनमंडलाधिकारी ने वेटलैंड्स को जल संतुलन, जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन से निपटने में महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर पीएम स्वामी आत्मानंद विद्यालय, मोहला में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सुंदरलाल भुआर्य प्रथम, मिथलेश कुमार पोटाई द्वितीय एवं मोहनी साहू तृतीय स्थान पर रहे।
राजातालाब में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के अंत में वेटलैंड मित्रों का सम्मान किया गया तथा ग्रामीणों को वेटलैंड संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!