विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गौरी-गौरा महोत्सव का समापन

मानपुर में गौरा-गौरी विवाह महोत्सव का शानदार 15वां वर्ष हुआ पूर्ण
अंबागढ़ चौकी: मानपुर के कोसाराव पारा (गौरा चौक) में प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी गौरा-गौरी विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। बाल कृष्ण गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष ऋषभ ठाकुर ने बताया कि कोसाराव पारा में विगत 14 वर्षो से गौरा-गौरी विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, तेरह दिनों तक चलने वाले महोत्सव करवा चौथ को गौरा-गौरी व गणपति जी की मूर्ति स्थापना के साथ आयोजन का शुभारंभ होता है।




पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ निकली बारात
लक्ष्मी पूजा के रात्रि भगवान शिव (गौरा) और माता पार्वती (गौरी) के विवाह पर प्रतिमा श्रृंगार के बाद गड़वा बाजे की पारंपरिक धुन व आतिशबाजी के साथ भव्य बारात निकाली गई, इसके बाद गौरा-गुड़ी की परिक्रमा कर विवाह की रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया।
गौरा-गौरी विवाह महोत्सव का सबसे विशिष्ट गड़वा बाजा की मधुर धुन पूरे वातावरण की भक्तिमय बना देती है। गाँव की माताएं-बहनों द्वारा गौरी-गौरी के मंगलगीत गाकर शिव पार्वती के विवाह का वर्णन करते है। यह गीत छत्तीसगढ़ी लोक साहित्य का मूल खजाना और पीढ़ी दर पीढ़ी मौखिक परंपरा से संरक्षित है।
भाई दूज पर शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण कराया गया जगह-जगह लोगों ने श्रद्धापूर्वक पूजा अर्जना की और गौरा-गौरी विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन हुआ।
गोवर्धन पूजा के अवसर पर भव्य रिकॉन्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन
कार्यक्रम के अध्यक्ष ऋषभ ठाकुर ने महोत्सव में मिले योगदान के लिए समस्त जनप्रतिनिधिगण, कर्मचारीगण, व्यापारीगण एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
रिकॉन्डिंग डांस प्रतियोगिता में सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान माता के महिमा डांस परिवार डोमहाटोला खैरागढ़, द्वितीय जय माँ बंजारी डांस ग्रुप जिला शक्ति, तृतीय स्थान बस्तरिया डांस ग्रुप अंतागढ़, युगल नृत्य पर प्रथम स्थान खिलावन करीना खैरागढ़, द्वितीय मिताली एवं दामिनी गिधाली, तृतीय स्थान दामिनी सालू सेन घोरदा, एकल नृत्य पर प्रथम स्थान पिंकी बंजारे डोंगरगांव, द्वितीय संजू रावटे जबकसा मानपुर, तृतीय स्थान अवनी देवांगन मानपुर ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्यरूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह मंडावी, जिला पंचायत सदस्य सुशीला भण्डारी, जनपद उपाध्यक्ष देवानंद कौशिक, मदन लाल साहू, मनीष निर्मल, राजू टांडिया, प्रकाश मिश्रा, सरपंच शकुंतला घावड़े, उपसरपंच दिनेश शाह मंडावी, जनपद सदस्य रेणु टांडिया, राधिका अंधारे, संगीता मिश्रा, मनीष जैन, गणपत चांडक, अनिल नाग, बिंदा कचलामे, हरीश लाटिया, खेमचंद देवांगन, सुरेश कोर्राम, सागर सिन्हा, तनुज मंडल, त्रिवेंद्र शाह मंडावी, राजहंस मंडावी सहित समिति के संरक्षक अविनाश सेन, प्रशान्त मरकाम, कोषाध्यक्ष सत्यव्रत सिन्हा, उपाध्यक्ष वरुण बघेल, सचिव राहुल मालेकर, सहसचिव शैलेन्द्र यादव, सदस्य अंकित देवांगन, आशीष भंडारी, मनीष सिन्हा, विजय देशमुख, नितेश नेताम, तुषार देवांगन, सूरज सेन, खिलावन साहू, हरीश यादव, संदीप जामडे, नारायण नेताम, दीपेश यादव, सक्षम वर्मा, आनंद नायक, सुनील यादव, योगेंद्र साहू, समीर मंडावी, मनीष यादव, दिलीप यादव, रिंकू यादव, चंचल सिन्हा, नेहा यादव, दिव्या, चेष्टा देवांगन, पियूषा, अंजली, तनु, प्राची, नन्दिनी सिन्हा, भावना, सपना, राखी, दामिनी सिन्हा, आरवी सेन सहित समस्त ग्रामवासियों का महोत्सव में विशेष योगदान रहा।
मानपुर से जिब्राईल खान की रिपोर्ट